ये स्थितियां ठीक नहीं : सब अलग-अलग बोली बोल रहे

by

बिलासपुर : ‘हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में चार-चार नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं… सब अलग-अलग बोली बोल रहे हैं…ये स्थितियां ठीक नहीं। मैं इस पद पर नहीं रह सकता। एक दो दिन में सोनिया गांधी और राजीव शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र भेज दूंगा।’ ये शब्द नयना देवी के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने शुक्रवार को बिलासपुर में कहे। उन्होंने आंसू पोंछते हुए कहा कि वह चुनाव प्रबंधन कमेेटी के अध्यक्ष पद व राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के नाते काम करते रहेंगे, जिसके लिए वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आभारी हैं। किंतु यदि हाईकमान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं भी बनाती है तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह संगठन में एक सच्चे सिपाही की तरह काम करते रहेंगे। अन्य लोगों को भी इन पदों पर काम करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए चल रही खींचतान को लेकर भी कांग्रेस की कार्यप्रणाली को सही नहीं ठहराया। ठाकुर ने कहा कि वह 1972 से संगठन की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। अब तक पार्टी में कई आए और चले गए, लेकिन रामलाल ठाकुर उनमें से नहीं है। वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम, मंत्री, सीएस, डीसी सब मिल पहले तय कर लें कि पंचायत चुनाव कब करवाने : जयराम ठाकुर

उपायुक्तों द्वारा लिखे गए पत्र ने आपदा राहत को लेकर खोला सीएम सुक्खू का चिट्ठा चुनाव टालने की चिट्ठी से साफ है कि आपदा के बाद प्रदेश के हालात जैसे हैं वैसे रहेंगे एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर 16 मार्च। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले भर में आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान हथियार...
Translate »
error: Content is protected !!