आदर्श आचार संहिता के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

by
हमीरपुर 16 मार्च। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले भर में आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस संबंध में सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि इस अवधि के दौरान किसी भी तरह के घातक हथियार या विस्फोटक सामग्री लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड्स, बैंक एवं एटीएम गार्ड्स और एटीएम कैश वैन गार्ड्स इत्यादि सुरक्षा कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के 60 और शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच बाईज भरे जाएंगे

ऊना, 16 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मानसून सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक : सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को मानसून सीजन-2025 के मद्देनज़र तैयारियों एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

ऊना 9 मार्च: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कौशल दिवस पर आईटीआई ऊना में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ऊना – विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के नए कैंपस एंव टक्का रोड पुराने कैंपस में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में...
Translate »
error: Content is protected !!