दुकान या संस्थान का नाम ऊपर की ओर पंजाबी भाषा में लिखा होना जरूरी : 1000 रुपये का जुर्माना और उसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 2000 रुपये का लगाया जाएगा जुर्माना

by
 होशियारपुर, 18 जनवरी:   राज्य सरकार द्वारा मातृभाषा को उचित सम्मान देने के लिए श्रम विभाग का अधिनियम पंजाब राज्य दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (प्रथम संशोधन) नियम-2023 अस्तित्व में लाया गया है। यह अधिनियम पंजाब राज्य में स्थित सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लागू होता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी डाॅ. जसवन्त राय ने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित दुकान या संस्थान का नाम ऊपर की ओर पंजाबी भाषा (गुरमुखी लिपि) में लिखा हो और यदि किसी अन्य भाषा में लिखना हो तो पंजाबी भाषा के नीचे लिखा जाना चाहिए। इस अधिनियम के प्रथम उल्लंघन पर एक हजार रुपये का जुर्माना और उसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने सभी  नगर परिषदों के कार्यसाधक अधिकारीयों, व्यापार मंडल अध्यक्षों, बैंक प्रबंधकों, सचिवों, बाजार समितियों, निजी स्कूलों और नगर पंचायतों से सरकार के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने और मातृभाषा के प्रति उचित सम्मान बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही अपनी मातृभाषा के गौरव और गरिमा को बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि निदेशक भाषा विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधितों को पत्र जारी कर पंजाब सरकार की हिदायतों के बारे में विस्तार से सूचित कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ कांग्रेस ऊना के प्रशांत राये बने अध्यक्ष : 8594 मतों से दर्ज की जीत

रोहित जसवाल। ऊना :  यूथ कांग्रेस के परिणामों में प्रशांत राय ने 8594 मतों से जीत दर्ज करते हुए यूथ कांग्रेस ऊना के जिलाध्यक्ष बन गए है। पूर्व में यूथ कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी काे कल पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया था।  इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी...
article-image
पंजाब

पाइपलाइन विरोध के दौरान किसान ने पीया कीटनाशक…हालत गंभीर

श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के गांव सीरवाली में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब नहरी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ एक किसान के खेत में पाइपलाइन बिछाने पहुंची। विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!