चंडीगढ़,24अक्टूबर : मजबूत शख्सियत के धनी गुरमेज सिंह संधू को ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम का जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संधू हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर रहे है और अपने इस ध्येय की निरंतर पालना के लिए उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया है।
जम्मू कश्मीर सीमावर्ती प्रदेश है और लगातार सीमापार आतंकवाद का सामना करता रहा है।संधू ने हर चुनौती का सामना किया और कभी अपनी पत्रकारिता को कमजोर नहीं होने दिया।फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि संधू के जुड़ने से फोरम के प्रेस की आजादी को व्यापक बनाने के मिशन को ताकत मिली है। संधू ने दैनिक जागरण अखबार से अपने करियर की शुरुआत की थी और तीस साल के पत्रकारिता के सफर में चैनलों के साथ काम करने के बाद अपना ही डिजिटल चैनल जेके न्यूज वायर नाम से चला रहे है। जेके न्यूज वायर जम्मू के मैदानों और कश्मीर की घाटी में अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए लोकप्रिय है।
जादौन ने बताया कि संधू भारत के संविधान में प्रेस की पूर्ण स्वतंत्रता के प्रावधान किए जाने के समर्थक है।वे कहते है कि अभी भारतीय प्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रावधान के तहत काम कर रही है।देश की मजबूती के लिए प्रेस को और अधिक आजादी दिए जाने की जरूरत है।संविधान में स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए कि प्रेस को कोई रिपोर्ट प्रसारित या प्रकाशित करने से नहीं रोका जा सकेगा और पत्रकारों को तथ्य संग्रह से नहीं रोका जा सकेगा।पत्रकारों को सुविधाएं केंद्र सरकार के अधिनियम के तहत समूचे भारत में एक समान रूप से दी जाए।इन उद्देश्यों को लेकर फोरम अपने संघर्ष को बढ़ाएगा।
