64 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद,  73.79 प्रतिशत हुआ मतदान, 12805 मतदाताओं में से 9449 ने किया मत का उपयोग।

by
गढ़शंकर – 13 सदस्यों वाली गढ़शंकर नगर परिषद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 13 सदस्यों वाली नगर परिषद के लिए 64 उमीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सबसे कम उम्मीदवार वार्ड नं एक से है यहां पर दो उम्मीदवार थे और सबसे ज्यादा उमीदवार वार्ड नं 9 से थे यहां से 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ था। शहर में सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नं 1 पर है यहां से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रशपाल सिंह राजू की पत्नी चुनाव लड़ रही है और दूसरा सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नं 3 से नगर परिषद के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह शूका की पत्नी इंदरजीत कौर का है यहां से 4 उमीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राजिंदर सिंह शूका अकाली दल के नेता है लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को निर्दलीय उमीदवार के रूप में मैदान में उतारा था। पूरे शहर की निगाहें दोनों वार्डो पर लगी हुई थी और सबसे जायदा चहल पहल यहां पर थी।
रविवार को हुए मतदान में शहर के 12805 मतदाताओं में से 9449 ने अपने मत अधिकार का उपयोग किया। वार्ड नं 1 पर 924 मतदाता थे उनमें से 626 ने, वार्ड नं 2 के 1029 में से 751, वार्ड नं 3 के 883 में से 701, वार्ड नं 4 के 1092 में से 850, वार्ड नं 5 के 1690 में से 1138, वार्ड नं 6 के 952 में से 644,  वार्ड नं 7 के 1129 में से 791, वार्ड नं 8 के 707 में से 515, वार्ड नं 9 के 761 में से 576, वार्ड नं 10 के 605 में से 493, वार्ड नं 11 के 861 में से 683, वार्ड नं 12 के 1043 में से 750, वार्ड नं 13 के 1130 में से 901 मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया। कुलमिलाकर गढ़शंकर में 73.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दामाद ने ससुर-साले की गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट : दामाद के घर घरेलू झगड़े को सुलझाने गए थे पिता पुत्र

संगरूर :  शादीहरी गांव में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू झगड़े को सुलझाने आए पिता-पुत्र को उनके ही दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू, इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी धारा लागू : किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर

नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने प्‍यार का ऑफर ठुकराया : घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था, उससे वापस लड़के ने मांगा

कर्नाटक : प्‍यार में आपने कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां सुनीं होंगी, लेक‍िन एक ऐसी कहानी हैं। जहां एक लड़के ने लड़की से दोस्‍ती होने के बाद उसको घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी...
article-image
पंजाब

HighCourt ने अगंमपुर -आनंदपुर साहिब पुल के नीचे अवैध खनन के डीसी को जांच करने के दिए आदेश

चंडीगढ़। : अगंमपुर-आनंदपुर साहिब पुल के नीचे कथित रूप से बड़े पैमाने पर चल रही अवैध माइनिंग के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए रूपनगर (रोपड़) के उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!