जैन समाज की महिलाओं का प्रतिभोत्सव महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की एक शानदार पहल: विभा शर्मा

by

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी ने श्री गौतम जैन तरुणी मंडल के प्रतिभोत्सव में की शिरकत
होशियारपुर।
श्री गौतम जैन तरुणी मंडल की ओर से केशो मंदिर में आयोजित प्रतिभोत्सव में आज कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी विभा शर्मा ने शिरकत की। मंडल की अध्यक्ष दीपाली जैन, सचिव ज्योति जैन, कोषाध्यक्ष इशिता जैन व अन्य पदाधिकारियों ने विभा शर्मा का स्वागत किया व आयोजन संबंधी जानकारी दी। प्रतिभोत्सव के दौरान विभा शर्मा ने कहा कि जैन समाज की महिलाओं की ओर से बहुत की बेहतरीन प्रयास कर इस प्रतिभोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं ने अपने अंदर की प्रतिभा दिखाते हुए हर किसी का मन मोह लिया।
विभा शर्मा ने कहा कि कहा कि महिलाओं की ऐसी भागीदारी से जहां समाज को एक नई दिशा मिली है वहीं महिलाओं में आत्म निर्भर होने का भाव भी पैदा होता है। उन्होंने इस मौके पर लगाए गए फूड स्टालों व अन्य साजो सामान के स्टालों का दौरा कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अर्चना जैन, महावीर जैन कालोनी के अध्यक्ष रवि जैन, महामंत्री रमेश जैन, अशोक जैन, धीरज शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

In case of non-receipt of

 Nomination documents will be sent to the concerned authority for submission of report by RO  The concerned authority will submit the report within 24 hours Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.30 : Giving information about the letter issued by...
article-image
पंजाब , समाचार

लड़की वाहनों को रोकती और उसके साथी वाहन सवार चालक के साथ मारपीट कर छीना झपटी करते, लेकिन पुलिस ने बिना करवाई छोड़ा

गढ़शंकर – गढ़शंकर बंगा रोड पर आ जा रहे लोगों को रोकने वाली लड़की पर संदेह पैदा होने पर इसकी जानकारी गढ़शंकर पुलिस को देेने पर कोई  बाद में कोई कारवाई न कर पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं : देहरा में नादौन से अधिक विकास करने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। देहरा : देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दस नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार को धार दी। उन्होंने लोगों के साथ पहाड़ी में सीधी बातचीत की। कमलेश ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
Translate »
error: Content is protected !!