अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व चक्क राउता को माइक्रो  कंटेनमेंट जोन किया घोषित

by

होशियारपुर: अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने होशियारपुर में कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 सी.आर.पी.सी के अंतर्गत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए गढ़शंकर तहसील के पी.एच.सी पालदी के अंतर्गत आते गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व पी.एस.पी पोसी के अंतर्गत आते गांव चक्क राउता को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जारी आदेश में उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सिर्फ मैडिक इमरजेंसी व जरुरी कार्यों को ही मंजूरी होगी। उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे व संपर्क की ट्रेसिंग करेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रोटोकाल के अनुसार सभी पाजीटिव मामलों को स्वास्थ्य सुविधाओं में तब्दील किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि गढ़शंकर तहसील के पी.एच.सी पालदी के अंतर्गत आते गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व पी.एस.पी पोसी के अंतर्गत आते गांव चक्क राउता में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की अवधि कम से कम 10 दिन की होगी। उन्होंने कहा कि जहां पिछले सप्ताह में एक से अधिक मामले नहीं, उस माइक्रो कंटेनमेंट जोन को खोला जाएगा या इसको एक सप्ताह में एक बार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुग्गा जाहर पीर मंदिर में जल्द डायग्नोस्टिक सेंटर तथा लैब खोलने का ओबेरॉय ने दिया आश्वासन- खन्ना की सिफारिश पर प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. ऐस.पी. सिंह ओबेरॉय ने किया बजवाड़ा का दौरा

होशियारपुर, 4 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना की सिफारिश पर सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. ऐस.पी. सिंह ओबेरॉय ने बजवाड़ा में स्थित गुग्गा जाहर...
article-image
पंजाब

फिल्म ‘सतलुज’ पर BJP नेता आपस में भिड़े… रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- ‘हद में रहें’

चंडीगढ़ :  दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई है. यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे : जालंधर के एक श्रद्धालु ने माता रानी के चरण पादुका को करीब ढ़ाई किलो चांदी चांदी से सुसज्जित

ऊना : मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी जीवन प्रकाश कालिया ने विधिवत रूप से पूजा...
Translate »
error: Content is protected !!