नशे के खिलाफ सप्ताह से चल रहे अभियान के दौरान 47 मामले दर्ज, 51 गिरफ्तार: एसएसपी माहल

by

अभियान के दौरान नशे के विरुद्ध जागरुकता के लिए की पब्लिक बैठकें
10 स्थानों पर चलाया सर्च आप्रेशन, एन.डी.पी.एस एक्ट के मामलों में जरुरी 3 पी.ओ काबू
नशे पर नकेल के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस, किसी को बख्शा नहीं जाएगा: नवजोत सिंह माहल
होशियारपुर, 04 मार्च:
जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ सप्ताह भर से चलाए गए अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 47 मामले दर्ज करते हुए 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हैरोइन, नशीला पाउडर, चरस, नशीली गोलियां, कैप्सूल आदि भी बरामद किए गए।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी से 3 मार्च तक नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जहां जिला पुलिस ने नशे के धंधे में शामिल  व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 मामले दर्ज किए, वहीं लोगों को इस बुराई के खिलाफ और जागरुक करने के लिए पब्लिक बैठकें भी की गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 10 स्थानों पर विशेष सर्च आप्रेशन भी चलाए गए, जिनमें बिक्रमपुरा मोहल्ला, टांडा के चंडीगढ़ मोहल्ला व गढ़शंकर के दीनोवाल शामिल है जहां लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट भी किया गया।
जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि अभियान के दौरान नशे के धंधे से जुड़े 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 161 ग्राम हैरोइन, 816 ग्राम नशीला पाउडर, 30 ग्राम चरस, 1847 नशीली गोलियां, 520 नशीले कैप्सूल व 1 लाख रुपए की नकदी(ड्रग मनी) भी बरामद की गई। नवजोत सिंह माहल ने बताया कि अभियान के दौरान एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में वांछित 4 भगौड़े भी काबू किए गए। उन्होंने बताया कि टांडा व दसूहा पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए 7 हजार लीटर लाहन व 6750 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद कर मामले दर्ज किए गए।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे के मामलों में जमानत पर बाहर आए तस्करों पर भी खास नजर रखी जा रही है ताकि नशे पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके। नशे के धंधे में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए नवजोत सिंह माहल ने कहा कि नशे को सख्ती से रोका जाएगा व इस धंधे में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कंडी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए बल्लोवाल सौंखड़ी में पी.ए.यू. के कृषि कालेज का मुख्यमंत्री ने नींव पत्थर रखा

बल्लोवाल सौंखड़ी (शहीद भगत सिंह नगर), 13 सितम्बर: शिरोमणि अकाली दल द्वारा काले खेती कानूनों के मुद्दे पर किसानों को धोखा देने के लिए बादल परिवार पर तीखा हमले करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ ने कहा कि बसती के निकट डंप नहीं बनाया जाएगा : दलित बसती बीनेवाल के लोगो ने बसती के निकट कूड़े का डंप बनाने के खिलाफ दिया ज्ञापन

गढ़शंकर । गांव बीनेवाल की दलित बसती के लोगो ने पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल की अगुआई में बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर को बसती के निकट कूड़ा कर्कट का डंप बनाने का कार्य...
article-image
पंजाब

पुलिस से तीखी बहस के बाद आगे जाने की मिली अनुमति : मोगा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला पुलिस ने रोका

चंडीगढ़, 09 जुलाई । मोगा में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले को शहर के प्रवेश द्वार पर रोक दिया। बिट्टू मोगा...
Translate »
error: Content is protected !!