गांव धमाई व गढ़शंकर की टीमों का फाइनल में प्रवेश , 12वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा दिन-

by

गढ़शंकर :शहीद -ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर के सहयोग से किसान संघर्ष के शहीद किसानों को समर्पित सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित 12वें शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन सैमी फाइनल के रोचक मुकाबले हुए। आज के मुकाबलों दौरान विशेषातिथि के रूप में कांग्रेस नेता एडवोकेट पंकज कृपाल व अन्य ने शिरकत की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय सहित सभी सदस्यों व क्षेत्र की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। सेमीफाइनल के मुकाबलों में गांव धमाई ने समुंदड़ा को 1 – 0 से हराकर तथा गढ़शंकर ने पनाम को 3 – 1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने कहा कि किसानी संघर्ष के शहीद किसानों को समर्पित इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले 1 दिसम्बर को होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना है ताकि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकें। इस अवसर पर गणमान्य सख्शियतों के अलावा टूर्नामेंट क्लब के पदाधिकारी एडवोकेट जसवीर सिंह राय, कमलजीत बैंस, सुनील गोल्डी, रमन बंगा, राजपाल हैपी, यूनियन रमन, सतनाम सिंह पारोवाल के साथ बलवीर सिंह चंगियाड़ा, योगराज गंभीर, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, शलिंदर सिंह राणा, केवल सिंह भज्जल, तीर्थ सिंह तथा खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

युवक की हत्या के आरोप में चार के खिलाफ 302 का मामला दर्ज, आरोपियों के घर में ताले तोड़ जमकर तोडफ़ोड़ और समान बाहर निकालकर गली में आग लगाई

पुलिस कहती किसी ने देखा ही नहीं कि तोडफ़ोड़ किसने की और समान किसने जलाया गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के वीच हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला था। जिसकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती के लिए एक बार की आयु में छूट को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को मंजूरी...
article-image
पंजाब

साईं यूनिवर्सिटी छात्रों के प्लेसमेंट और सर्वांगीण विकास को देती है प्राथमिकता : प्रो-चांसलर तुषार पुंज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साईं यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेज़ी से एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभर रही है, और इस बदलाव के पीछे एक प्रमुख शक्ति हैं यूनिवर्सिटी के सबसे युवा...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों के निशाने पर ये बड़ा सिंगर : 1 कराेड़ की मांगी फिरौती, न देने पर जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब में गायकाें काे धमकियां मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हाे रहा हैं, जब से सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई हैं, तब से ये सिलसिला खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहा...
Translate »
error: Content is protected !!