युवक की हत्या के आरोप में चार के खिलाफ 302 का मामला दर्ज, आरोपियों के घर में ताले तोड़ जमकर तोडफ़ोड़ और समान बाहर निकालकर गली में आग लगाई

by

पुलिस कहती किसी ने देखा ही नहीं कि तोडफ़ोड़ किसने की और समान किसने जलाया
गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के वीच हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला था। जिसकी बाद होशियारपुर के अस्पताल में उपचार दौरान युवक की मौत हो गई थी। जिसके आरोप में पुलिस ने दो लोगो के नाम और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी वीस आरोपियों के घर में घुसकर कुछ लोगो ने जमकर तोडफ़ोड़ की और घर से बाहर समान निकालकर गली में आग लगा दी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बार्ड तेरह में सताईस वर्षीय गुरप्रीत सिंह सोनी को चार हमलावरों ने घर में घुस कर काट डाला था और उपचार दौरान होशियारपुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के दौरान घर में गुरप्रीत सिंह सोनी के साथ मौजूद उसके मामा हरकमल सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी मुहल्ला जोडिय़ा के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसके तहत गगनदीप धत्तू व भंूडी पुत्र बखतावर सिंह निवासी बार्ड नंबर दो गढ़शंकर व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 व 34 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर लिया गया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस किसी भी ग्रिफतारी से इंनकार करते हुए शीध्र ग्रिफतारी का दावा कर रही है।
आरोपियों को घर में तोड़ फोड़ कर समान जलाने से फिर पुलिस की कार्यशैली पर स्वाल: आरोपी युवकों के घर में कुछ लोगो ताला तोड़ कर अंदर घुकस कर जमकर तोडफ़ोड़ की और कुछ समान घर से बाहर निकाला और गली में रखकर उसे आग लगा दी। सूत्रों के मुताविक मृतक युवक के गुस्साए कुछ परिजन उकत घटना में शामिल थे लेकिन पुलिस जव उकत घटना को अंजाम देने वाले चले गए तव पहुंची। जिससे साफ है कि शहर में दिनदिहाड़े घटना घटने के बाद भी पुलिस की चाल में बदलाव नहीं आया। आरोपियों का परिवार घर को ताला लगाकर कहीं चला गया था। लेकिन पुलिस ने पहले से कोई अप्रिय घटना को रोकने के वहां पर कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया था। जव कि हत्या होने के बाद इस तरह की अशंका वनी रहती है।
एसएचओ ईकबाल सिंह अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर पूरी घटनाा का जायजा लिया।
एसएचओ ईकबाल सिंह : अभी तक किसी को ग्रिफतार नहीं किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से आरोपियों की तलाश कर रही शीध्र आरोपी पकड़े जाएगे। आरोपियों के घर में आग की मामूली घटना हुई है किसी ने देखा नहीं कि आग किस ने लगाई और तोड़ फोड़ किस ने की है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राम नाम अति मीठा है तू गा के देख ले

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर समुह नगर निवासियों की और से पांच दिवसीय श्री राम कथामृत के प्रचार हेतु संध्या फेरी का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ श्री विश्वकर्मा मंदिर, सैक्टर-2,तलवाड़ा,से...
article-image
पंजाब

पवन दीवान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना, 30 जनवरी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय सराभा नगर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
article-image
पंजाब , समाचार

बीनेवाल की दंपति से 100 ग्राम हैरोईन, पचास नशीले टीके व 3 लाख 27 हजार की ड्रग मनी बरामद कर पुलिस ने दोनों को किया ग्रिफतार

दंपति को ड्रग सप्लाई लेकर देने वाला सुनील भी ग्रिफ्तार गढ़शंकर। जिला पुलिस ऊना की गुप्त सूचना अधार पर हिमाचल प्रदेश व पंजाब पुलिस ने एसएचओ गढ़शंकर के नेतृत्व में छापेमारी कर दंपति से...
Translate »
error: Content is protected !!