पावरकॉम के ठेका मुलाजिमों द्वारा 23 को पटियाला हेड ऑफिस के समक्ष धरना

by
गढ़शंकर, 18 जनवरी: पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन की बैठक गढ़शंकर डिवीजन कार्यालय में हुई। संघ के नेता ने कहा कि सी.एच.बी व ठेका कर्मचारियों द्वारा 23 जनवरी हेड ऑफिस पटियाला के सामने धरना लगाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और प्रबंधन ठेका कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि विभाग द्वारा की जा रही नई भर्ती में ठेका कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाए। ड्यूटी के दौरान मरने वाले कर्मचारी के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही स्थाई नौकरी की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर मंडल प्रधान लखवीर सिंह, अमरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रवि, गुरप्रीत, हनी, संदीप आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

थानों में ड्यूटी पर अगर कोई नशा कर कर्मी गया तो पड़ेगा महंगा : पंजाब पुलिस खरीदेगी 2300 एल्कोमीटर : 412 थानों को कवर किया जाएगा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पहले चरण करीब 2300 एल्कोमीटर खरीदगी और पहली बार योजना में 412 थानों को कवर किया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी अब प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने की...
article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपा : पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर को मांगपत्र को देने के लिए

गढ़शंकर – पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने राज्य प्रधान कामरेड गंगाप्रसाद के दिशा निर्देश पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी को मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब को देने के लिए उनके ओएसडी चरनजीत...
article-image
पंजाब

कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत

तरनतारन : तरनतारन के पास कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक होंडा सिटी कार नहर में गिर गई...
Translate »
error: Content is protected !!