धान की सीधी बिजाई : कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

by

माहिलपुर – दिन प्रतिदिन गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने किसानों को भूजल को बचाने के लिए उपलब्ध तकनीक से अवगत कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल द्वारा माहिलपुर ब्लाक के गांव बाड़िया कलां में किसान सज्जन सिंह के खेतों में धान की फसल की सीधी बिजाई कर किसानों को जागरूक किया गया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ मनिंदर सिंह डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग ने कहा कि धान की सीधी बिजाई करने से भूजल के गिरते स्तर को रोका जा सकता है वहीँ धान की रोपाई करने में लागत मूल्य को कम किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को लक्की सीड ड्रिल की बुकिंग के संबंध में बताया कि केवीके बाहोवाल के माध्यम से इसकी खरीद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने पर सरकार किसान को 1500 रुपये प्रति एकड़ अदा करेगी। इस प्रदर्शनी इंज अजैब सिंह सहायक प्रो खेतीबाड़ी इंजीनियरिंग ने मशीन से धान की बिजाई व नदीनो की रोकथाम की जानकारी दी। इस दौरान सज्जन सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह व सोढ़ी सिंह सहित गांव के किसान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
article-image
पंजाब

25 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाली रैली में कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ब्लॉक कोट फतूही की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा व महासचिव ओंकार सिंह के नेतृत्व में अड्डा ईसपुर में हुई। बैठक में पंजाब विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ में बस दुर्घटना में एक महिला की मौत, 3 घायल

गढ़शंकर, 1 दिसंबर : गढ़शंकर के बीत इलाके में तपस्थान श्री खुरालगड़ में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से भरी बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो...
article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी संजीव गौतम ने गढ़शंकर के स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

गढ़शंकर, 21 अगस्त: जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 वक 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पारोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भज्जल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरखोवाल का औचक निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!