केजीएमयू मामला: रेजिडेंट डॉक्टर के संपर्क में आईं 20 से अधिक युवतियां, एसटीएफ खंगाल रही पुराना रिकॉर्ड

by

केजीएमयू मामला: आगरा से लखनऊ तक 20 से अधिक युवतियों से संपर्क की जांच
गिरफ्तार रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन के पुराने ठिकानों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही एसटीएफ; कई युवतियों से संपर्क कर बयान दर्ज कराने का प्रयास
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मतांतरण के आरोपों और महिला डॉक्टरों के कथित उत्पीड़न से जुड़े मामले में गिरफ्तार रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जांच एजेंसियां अब उसके आगरा से लखनऊ तक के संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उसके संपर्क में 20 से अधिक युवतियां आई थीं। इनमें छात्राओं के अलावा मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी युवतियां भी शामिल बताई जा रही हैं।
आगरा से लखनऊ तक संपर्कों की पड़ताल
जांच के अनुसार, रमीजुद्दीन के आगरा में पढ़ाई और वहां रहने के दौरान भी कई युवतियों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। लखनऊ आने के बाद भी उसके संपर्कों का दायरा बढ़ा। एसटीएफ अब उसके पुराने ठिकानों, शैक्षणिक संस्थानों और पेशेवर संपर्कों के आधार पर इन युवतियों की पहचान करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचकूला क्लब फायरिंग से खुला नार्को-आतंकवाद नेटवर्क…. पंजाब के 7 आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में बैठे आकाओं से कनेक्शन का दावा; 529 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, 12 कारतूस समेत हथियार व नकदी गिनने की मशीनें बरामद पंचकूला। हरियाणा आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने मादक पदार्थों की तस्करी...
article-image
पंजाब

80-80 हजार रुपये की किस्तें तथा ड्राइवरों का खर्चा : गाडिय़ां घरों में बेकार खड़ी

फरीदकोट : 1 अक्तूबर: बाघा पुराना ऐरिया के ट्रक आप्रेटर्स सचिव आरटीए फरीदकोट से अत्यंत दुखी दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण ट्रक आप्रेटर्स द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। ट्रक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रूस से डीजल डील के बाद ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला….. बोले- यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चाहिए

पुतिन से ईंधन आपूर्ति पर सहमति का दावा; रूसी रिफाइनरियों पर हमले रोकने की चेतावनी, युद्ध खत्म करने के लिए नए नेतृत्व की वकालत वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ डीजल...
article-image
पंजाब

सरकारी सैकेंडरी स्कूल धमाई 12वीं बोर्ड का नतीजा 100 प्रतिशत

सरकारी सैकेंडरी स्कूल धमाई 12वीं बोर्ड का नतीजा 100 प्रतिश गुरनाम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 30 जून पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल-मई में ली गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!