खरड़ हलके के गांव मजट, झंझेरी, चंडियाला सूदां व पातरा के विकास हेतु 3-3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान किया सांसद मनीष तिवारी ने

by

खरड़, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और उसके लिए फंड्स की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मजट, झंझेरी, चंडियाला सूदां व पातरा का दौरा करने के अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उनका मानना है कि देश के विकास के लिए गांवों में भी तरक्की आवश्यक है। इसके तहत उनके द्वारा लगातार मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।
इन अवसरों पर अन्य के अलावा, हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब युवा कांग्रेस, हरविंदर सिंह सरपंच मजात, मंगत खान झँझेड़ी, सुरमुख सिंह सरपंच, सरबजीत सिंह टोडर माजरा, रीता रानी सरपंच, अमन कुमार शर्मा, हरप्रीत कौर सरपंच, रमेश सिंह सरपंच, अजीत सिंह पूर्व सरपंच, अमनप्रीत सिंह, जगतार सिंह, गुरप्रताप सिंह सरपंच, कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित : खन्ना

मूक बधिर सीनियर सिटीजन्स का सुंदर आश्रम में हुआ मेडिकल चेकअप होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद व लाला सुंदर दास चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने फिर दोहराया फैसला…रिव्यू पिटीशन खारिज

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने उसके उस फैसले पर पुनर्विचार करने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय का कोई व्यक्ति यदि हिंदू,...
article-image
पंजाब

Mata Kalyani Mandir in Khanni

Hoshiarpur /Feb 1/Daljeet Ajnoha : The ancient Mata Kalyani Mandir on Jaijon Road in Khanni village, Hoshiarpur district, witnessed the grand conclusion of its weekly bhandara and Sri Mad Bhagwat Katha programme today, organized...
Translate »
error: Content is protected !!