अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बयां किया दर्द – मेरे 5 बच्चे हैं, नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पी और मेरा रेप किया

by

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर देखा गया। इस महिला ने रोते हुए बताया कि वह बार-बार कहती रही कि उसके पांच बच्चे हैं और उसे छोड़ दिया जाए, लेकिन उसके बावजूद एक नेताजी के बेटे ने उसे झाड़ियों में खींचकर ले गया।
इस घटना ने समाज में गहरे आक्रोश और चिंता को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया पर यूपी कांग्रेस ने इस महिला का वीडियो शेयर कर लिखा, गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, “मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे… नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया… दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया…”
यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है। कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये। अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।
वहीं अब वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की विस्तृत जांच शुरू की। यह मामला लालकुआं थाना वेव सिटी क्षेत्र का था। महिला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की पुलिस ने महिला के घर का पता लगाया और उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वो अक्सर घर से ऐसे ही निकल जाती है और इस तरह की बातें करती है। उन्होंने बताया कि वह पूर्व में भी हरिद्वार और रूड़की जैसे स्थानों पर अचानक घर से चली गई थी। पुलिस ने परिवार के आ जाने पर महिला को सौंप दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त : पुलिस में दर्ज करवाया मामला

रोहित भदसाली।  कुल्लू : 12वीं का फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनाली में विंटर कार्निवल-2026 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 250 करोड़ से बनेगा मनाली रिवर फ्रंट: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। मनाली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 300 झांकियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 युवक शिमला में गए पकड़े : बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर...
Translate »
error: Content is protected !!