अर्बन एस्टेट में हुई किकेट, टेपबाॅल किकेट अकादमी की शुरूआत : वालिया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी कपूरथला के अध्यक्ष अनुज आनंद की अगुवाई मे स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन स्पोर्ट्स कम्पलैक्स खालसा कालेज में किया और मुख्य अतिथि के तौर पर युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया पहुंचे।

इस सैमीनार में किकेट, टेपबाॅल किकेट अकादमी की शुरुआत युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने की और वुशू, बैडमिंटन,वालीबाॅल, सपीडबाॅल, कर्लिंग,कराटे के बारे में जानकारी दी गई। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने बताया कि इस अकादमी में किकेट कोच प्रताप सिंह, कोच मक्खन कुमार ट्रेनिंग देंगें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अर्बन एस्टेट में सभी खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी और उनहोने अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनुज आनंद और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर चलने से ही पंजाब के नौजवानों को खेलों के साथ जोड़ सकते हैं और नौजवानों को नशे की लत से दूर कर सकते हैं। अर्बन एसटेट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनुज आनंद ने युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव‌ वालिया का धन्यवाद किया और कहा कि उनके द्वारा नशा दूर करने के लिए जो मुहिम चलाई गई है उस मुहिम में सभी को आगे आना चाहिए और उनको पूरा सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर राजदीप सिंह,अमरीतपाल सिंह,राजेश कुमार, संदीप कौर, सुमन जुनेजा,गुरबक्स सिंह, विनेय कुमार, राजदीप सिंह, दिनकर, सौरव,सुखदीप सिंह बाजवा, हरमन सिंह अवधेश कुमार शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक का गांव बसी गुलाम हुसैन में कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन : लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 28 फरवरी:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे गांव बसी गुलाम हुसैन...
article-image
पंजाब

शहीद सरवन दास के स्मारक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर:  आज शहीद सरवन दास के स्मारक पर गांव कितना में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में 14 फरवरी को जम्मू कशमीर के पुलवामा में आत्मघाती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
Translate »
error: Content is protected !!