आम आदमी क्लीनिक का गांव बसी गुलाम हुसैन में कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन : लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिम्पा

by
होशियारपुर, 28 फरवरी:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे गांव बसी गुलाम हुसैन में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
                                    उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य की सेवा के लिए समर्पित हैं और ये क्लीनिक मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार डुमाणा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खोले गए आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक लोगों को उनके घरों के पास ही योग्य डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श, मुफ्त लैब परीक्षण और मुफ्त दवाएं प्रदान कर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से सिविल अस्पतालों में सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या कम की जा सकेगी। उन्होंने नव नियुक्त डॉक्टरों को बधाई दी और उनसे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और समर्पित भावना के साथ निभाने को कहा ताकि इन आम आदमी क्लीनिकों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं और लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है। इस मौके पर सरपंच नरवीर सिंह नंदी, राजन सैनी, प्रीतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह काला, बख्तावर सिंह, अवतार तारी अमनदीप सिंह बिंदा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
article-image
पंजाब , समाचार

क्लब वर्ग में दिल्ली फुटबाल क्लब ने खालसा वैरियर को 1-0 से कांटे के मुकाबले में हर कर किया खिताब पर किया कब्जा

बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर ने एकतर्फ़ा मुकाबले में डीएवी फगवाड़ा को 4-0 से हरा कर जीत दर्ज की अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में मिनर्वा फुटबाल क्लब चंडीगढ़ ने एसबीबीएस फुटबाल अकैडमी खिंयाला को 2-1...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से प्राईवेट स्कूल करे टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ की भर्ती: दरबारा सिंह

ए.डी.सी. ने होशियारपुर के नामी प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ की बैठक जिले में 9 सितंबर से 17 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे मैगा रोजगार मेले होशियारपुर: पंजाब सरकार के घर-घर...
article-image
पंजाब

सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत स्कूल बसों की गई गहनता से जांच, 3 बसों के किए चालान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिले में लागू “सेफ स्कूल वाहन स्कीम” के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बसों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन...
Translate »
error: Content is protected !!