25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही , इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर : प्रियंका गाँधी वाड्रा

by

शिमला :   प्रियंका गाँधी वाड्रा ने एक्स पर किया पोस्ट : लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।

इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने की लाडा के तहत सावडा कुडडू प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता : प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन राशि समानता से की जाएगी आवंटित

शिमला 04 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जुब्बल उपमंडल के लाडा संबंधित सावडा कुडडू प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि जुब्बल उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वक्फ संशोधन विधेयक पास होने से हो जाएगा कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का अंत : जयराम ठाकुर

वक्फ बोर्ड को भूमाफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा ये संशोधन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों-महिलाओं के साथ-साथ नौजवान भी नसों के फूलने की बीमारी से पीडि़त : घंटों एक जगह पर बैठे रहने तथा व्यायाम न करने वाले ज्यादातर युवा नसों की बीमारी की चपेट में: डा. रावुल जिंदल

लेजर एब्लेशन व फोम स्कलेरोथेरेपी से वेरीकोज वेन्स के गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, दर्द रहित इलाज संभव होशियारपुर, 2 सितंबर: जांघों व पिंडलियो में नीले-लाल व बेंगनी रंग की नसों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंज कालेज में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण : नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: पठानिया

एससीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित धर्मशाला,शाहपुर 25 अक्तूबर। नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित कर सकती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ – साथ समाज सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!