प्रतिभा सिंह को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर : 25 अक्टूबर को सराज, नाचन व धर्मपुर में प्रत्याशियो के नामांकन पत्र भरने दौरान रहेगी साथ

by

गढ़शंकर :कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को इलेक्शन खत्म होने तक प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान की आरंभ करेंगी। । सराज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी चेतराम के नामांकन दौरान उनके साथ रहेंगी। जिसके बाद वह जनसभा को संबोधित कर चेतराम के लिए वोट मांगेगी।
उसके बाद दोपहर बाद 2 बजे प्रतिभा सिंह चैल चौक जाएंगी और नाचन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में भी मौजूद रहेंगी। नाचन के बाद धर्मपुर जाएंगी और पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगी। शाम के वक्त प्रदेशाध्यक्ष हेलिकॉप्टर से रामपुर रवाना होंगी। प्रतिभा सिंह 26 अक्टूबर की सुबह रामपुर से किन्नौर के सांगला में जनसभा को संबोधित करने के बाद आनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी और वहां बाद जनसभा करेंगी। आनी से प्रतिभा सिंह दोबारा रामपुर लौटेंगी। उल्लेखनीय ही कि प्रतिभा सिंह करीब 25 दिन से प्रचार अभियान से करीब करीब दूर रही। इससे कांग्रेस प्रचार में पिछड़ गई है। अब पार्टी ने टिकट तय कर दिए हैं और सभी नेता प्रचार में कूद गए हैं तो अब चुनाव जिताने की जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह की होगी।
इसके इलावा सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर,आशा कुमारी,विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री,ठाकुर राम लाल,धनीराम शांडिल को भी प्रचार में जुटना होगा। हालाकि कुश नेता आपने ही हल्का में घिरते जा रहे। जिसके चलते उनका आपने हलकों को छोड़ना नामुमुकिन हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने डंगार स्कूल में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ :

एएम नाथ। बिलासपुर :6 अगस्त : राजिकय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता ( भराड़ी जोनल) शुरू हुई। प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चंबा में वन आवरण से ढका है 2453 वर्ग किलोमीटर किलोमीटर क्षेत्र : वन संसाधनों के लिहाज से चंबा वन वृत्त समृद्ध एवं पोषित-अभिलाष दामोदरन,

एएम नाथ। चंबा 11 जुलाई  :   पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण देश और दुनिया में लगातार बढ़ रहा तापमान 21वीं शताब्दी की प्रमुख चुनौती है जिसकी रोकथाम के लिए जल, जंगल और जमीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण पैदावार को संजीवनी देगी औषधीय खेती: डीसी

औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित ऊना, 6 फरवरी: जिला ऊना में औषधीय पौधों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश...
हिमाचल प्रदेश

26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग शुरू : राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर

शिमला : 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव जीत कर आए 26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज से शुरू हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!