कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिल्ड्रन होम के बच्चों व ओल्ड एज होम के सीनियर सिटीजन्स के साथ मनाई दिवाली

by

बच्चों व बुजुर्गो को दिवाली पर उपहार किए भेंट
होशियारपुर, 24 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम में जाकर बच्चों व सीनियर सिटीजन्स के साथ दिवाली दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों व बुजुर्गों को दिवाली पर उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विभा शर्मा भी मौजूद थी।
कैबिनेट मंत्री ने बच्चों व बुजुर्गों को दिवाली की बधाई दी और उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें यहां किसी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बच्चों को खाने-पीने का सामान व ग्रीन पटाखे देते हुए कहा कि वे खुशी से इस त्यौहार को मनाए और पटाखे चलाते समय सावधानी जरुर मनाएं वहीं उन्होंने बुजुर्गों को भी उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पूरा प्रयास रहता है कि चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम की सभी जरुरतों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को वे अपने पारिवारिक सदस्य समझे और बेहिचक अपनी जरुरतों व समस्याओं को उनके साथ सांझा करें।
इस दौरान चिल्ड्रन होम व ओल्ड एड होम में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली व दीप माला भी सजाई गई थी। चिल्ड्रन होम के बच्चों ने दिवाली की खुशी में गीत भी गाए और दिवाली का त्यौहार उनके साथ मनाने के लिए पंजाब सरकार का आभार भी जताया। इस मौके पर सुपरिडैंट पुनीत कुमार व एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है....
article-image
पंजाब

बीनेवाल में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पांच पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की हालत गंभीर बनी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नर इलेवन ने 20 ओवर में बनाए 255 रन – प्रैस एकादश 75 रनों पर हुई ऑल आउट :गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

विवेक भाटिया ने 106 रन और आविद हुसैन ने 117 रन बनाए एएम नाथ। शिमला : शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के...
article-image
पंजाब

27वां सहायता वितरण समागम चौहड़ा में 2 मार्च दिन रविवार को : जरूरतमंदों को दी जाएंगी ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर

गढ़शंकर, 1 मार्च : दुनिया के सब धर्म मनुष्यता की सेवा को सर्वोत्तम समझते हैं। इसी श्रृंखला में शहीद भगत सिंह नगर की संस्था एक नूर स्वयंसेवी संस्था पठलावा का मिशन भी गरीब व जरूरतमंदों...
Translate »
error: Content is protected !!