27वां सहायता वितरण समागम चौहड़ा में 2 मार्च दिन रविवार को : जरूरतमंदों को दी जाएंगी ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर

by
गढ़शंकर, 1 मार्च : दुनिया के सब धर्म मनुष्यता की सेवा को सर्वोत्तम समझते हैं। इसी श्रृंखला में शहीद भगत सिंह नगर की संस्था एक नूर स्वयंसेवी संस्था पठलावा का मिशन भी गरीब व जरूरतमंदों की तन मन और धन से सेवि करन करना है। जहां अपाहज व्यक्तियों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर और आर्थिक तौर पर गरीब लड़कियों तथा विधवाओं को सिलाई मशीनेः देकर सहायता करती है। इसी श्रृंखला को आगे तोरते हुए हर साल की तरह इस साल भी संस्था का 27वां सहायता वितरण समागम संस्था के संरक्षक स्वर्गीय बलवंत सिंह जगैत की स्मृति में 2 मार्च दिन रविवार को गुरुद्वारा शहीदां सिंहा चौहड़ा कोट पल्लियां  में करवाया जा रहा है। प्रेस को जानकरी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह वारिया ने बताया कि यह सहायता वितरण समागम स्वर्गीय बलवंत सिंह जगैत को समर्पित होगा। सबसे पहले श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले जाएंगे उसके पश्चात कविशरी जत्था भाई सुखबीर सिंह गुरु नानक नल मढ़ियां वाले कविशरी पेश करेंगे। इसके पश्चात सहायता वितरण समारोह समागम होगा जिसमें जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर आदि दी जाएंगी। इस तरह आर्थिक तौर पर गरीब लड़कियों तथा विधवाओं को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। इस सहायता वितरण समागम का उद्घाटन संत बाबा गुरबचन सिंह जी पठलावे वाले करेंगे। इसी प्रकार इलाके की समाज सेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया जा रहा है तथा धार्मिक पुस्तक भी बांटी जाएंगी। इस समागम के मुख्य मेहमान पदम श्री बीवी प्रकाश कौर कजी मुख्य प्रबंधक यूनिक होम जालंधर होंगे। इस मौके उनके साथ चेयरमैन तरलोचन सिंह बारिया, प्रधान परमजीत सिंह सुरापुरी, धार्मिक विंग के मुखी जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह पठलावा,  लेक्चर्र तरसेम पठलावा, मास्टर त्रिलोचन सिंह, बलबीर सिंह जगैत  अमरजीत सिंह सुरापुरी, संदीप कुमार पोसी, चरणजीत शर्मा पोसी, मास्टर हरमेश पठलावा, जोगा सिंह, सेवा सिंह, मास्टर हरमेश पठलावा, बलवीर सिंह यूके, परमिंदर राणा, सतीश कुमार ऐमा जट्टां, चन्नी पठपलावा, डॉक्टर राजकुमार बंगा, हरजीत सिंह जीता, हरजिंदर सिंह जिंदा, स्त्री विंग  के समूह पदाधिकारी तथा मेंबर साहिबान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
बैठक दौरान प्रबंधक तथा गणमान्य सख्शियतें
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली : 13 जून को नई दिल्ली में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की...
article-image
पंजाब

समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया...
article-image
पंजाब

1 अक्टूबर से जिले में शुरु होगी धान की खरीद : जिले में धान की खरीद, आवश्यक प्रबंध पूरे: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 30 सितंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओऱ से 1 अक्टूबर से शुरू की जा रही धान की खरीद के मद्देनजर ज़िले की मंडियों में खरीद के सभी प्रबंध...
Translate »
error: Content is protected !!