बीनेवाल में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पांच पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन है।
पुलिस को रविंद्र सिंह पुत्र सागर सिंह निवासी बीनेवाल दुारा दिए ब्यान के मुताविक पांच फरवारी को देर शाम आठ वजे उसके छोटा भाई जसविंदर सिंह उर्फ सोनी का उसे फोन आया कि वह अपनी गाड़ी इरटिगा में तेल डलवा कर वापिस घर को जा रहा था तो जव जसविंदर सिंह उर्फ सोनी बीनेवाल कुटिया के निकट टी- पांयट के निकट पहुंचा तो आगे दो सपलैंडर व एक बुलेट मोटरसाईकल पर चार पांच युवक जा रहे थे। जव जसविंदर सिंह सोनू ने साईड लेने के लिए हार्न वजाया तो उन्होंने जसविंदर सिंह उर्फ सोनू की गाड़ी को घेर लिया। जिन्में नीरज उर्फ फोजी निवासी गद्दीवाल, अकशे पुत्र लाटू व तन्नू निवासी कोकोवाल सहित दो अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर मोटरसाईकलों पर फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस व लोगो ने सिवल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाकटरों ने प्राथमिक ईलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए होशियारपुर रैफर कर दिया और होशियारपुर से पीजीआई रैफर कर दिया। इस समय जसविंदर सिंह सोनू की पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है।
गढ़शंकर पुलिस ने नीरज उर्फ फोजी निवासी गद्दीवाल, अकशे पुत्र लाटू व तन्नू निवासी कोकोवाल सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 323, 324, 341, 307, 148 149 तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या बीजेपी सांसद को ‘धक्का देने’ के लिए राहुल गांधी जा सकते हैं जेल, क्या कहते हैं नियम?

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी  ने कहा कि वो पार्टी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को धक्का देने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी, जिसके बाद गुरुवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश : भरमौर का दौरा कर व्यवस्थाओं का DC अपूर्व देवगन लिया जायजा

यात्रा के शुरू होने से पहले प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्य को किया जाए पूर्ण चंबा ,(भरमौर) 9 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!