आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता

by

गढ़शंकर : आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर (पंजाब) ने बिना प्रदूषण के दिवाली मनाने का संदेश देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। एजुकेशनल सोसायटी कार्यालय में अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, महासचिव मनप्रीत सिंह की देखरेख में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए आयोजित रंगोली व साज-सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली व साज-सज्जा प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव मनप्रीत सिंह, अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह और प्रबंधक स. सुखवीर सिंह मान ने विजेता छात्र को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सभी बच्चों ने पर्यावरण में योगदान देने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*समाधि बाबा रामगिरि जी, मठ सन्यासीयां, श्री विरक्त सत्संग भवन, अजनोहा में वार्षिक भण्डारा एंव श्री रामचरित मानस कथा 18 फरवरी को : मण्डल श्री महन्त रामेश्वरगिरि जी महाराज

*यह वार्षिक भण्डारा एंव श्री रामचरित मानस कथा सभी ब्रह्मलीन गुरुमूर्तियों को समर्पित होगा वार्षिक होगा /मण्डल श्री महन्त रामेश्वरगिरि जी महाराज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन धार्मिक परम्परानुसार समाधि बाबा रामगिरि जी, मठ सन्यासीयां, श्री...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में तंबाकू सेवन और बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती : कोटपा एक्ट के तहत काटे चालान

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और स्वास्थ्य चेतावनी के बिना तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई  गढ़शंकर, 17 अक्टूबर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों और सिविल अस्पताल गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा 

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 92.31 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!