अवतार सिंह अरोड़ा ने कन्या विधालय गढ़शंकर की बेहतरी के लिए दी 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता….स्कूल प्रबंधन, स्टाफ ने जताया आभार

by

गढ़शंकर:  कन्या विधालय गढ़शंकर की बेहतरी और छात्राओं की सुविधा के लिए अरोड़ा इन एजुकेशनल कंसल्टेंसी ( एआईईसी ) के एमडी अवतार सिंह अरोड़ा ने 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग के लिए कन्या विधालय गढ़शंकर प्रधान अविनाश शर्मा, प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, समूचे स्टाफ ने उनका आभार व्यक्त किया गया।

प्रधान अविनाश शर्मा ने बताया कि स्कूल में बड़ी संख्या में  जरूरतमंद परिवारों की छात्राएं  शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। स्कूल और छात्राओं को सरकार की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलती। ऐसे में समाज के दानी सज्जनों द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद स्कूल और छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।  उन्हीनों कहा कि अवतार सिंह अरोड़ा द्वारा दी गई 21 हजार रुपये की सहायता छात्राओं के लिए प्रोत्साहन और सहयोग का माध्यम बनेगी। इस तरह की मदद से जरूरतमंद छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल करने और अपने भविष्य को संवारने में सहायता मिलती है।

स्कूल प्रबंधन ने अवतार सिंह अरोड़ा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दानी सज्जनों का सहयोग जारी रहा तो छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान राम के विवाह महोत्सव में खूब नाचे श्रद्धालु, संत महापुरुषों ने भी दिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव सूद एवं प्रधान राकेश सूरी की अगुवाई में करवाई जा रही श्री राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्म दिन पर ग्रिफ्तारी …शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार : बघेल बोले- यह जन्मदिन का तोहफा दिया

रायपुर  |  छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

PSIEC प्लॉट आवंटन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर छापेमारी; ₹4.01 करोड़ फ्रीज, ₹12.15 लाख नकदी बरामद

जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) में कथित औद्योगिक प्लॉट आवंटन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने...
Translate »
error: Content is protected !!