जला हुआ शव मिलने से सनसनी …. पास पड़ी पेट्रोल की बोतल से गहराया रहस्य

by

जालंधर। जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि घटनास्थल के पास पेट्रोल की बोतल मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है।

मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच

पुलिस फिलहाल मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे खाली प्लॉट में जला हुआ शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

घटनास्थल से पेट्रोल की बोतल मिलने के बाद पुलिस की जांच कई सवालों पर केंद्रित हो गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को आग कैसे लगी। मृतक की पहचान के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
article-image
पंजाब

ड्रग्स के ईश्यू को लेकर अगर मैं इस मुद्दे पर सीमा क्षेत्र के दौरे करता हूं तो सीएम मान को नाराज नहीं होना चाहिए : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

चंडीगढ़  : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के कई विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर नहीं होने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है।  साथ ही उन्होंने ड्रग्स...
article-image
पंजाब , समाचार

रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन : फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर अकादमी के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करने में लिए विशेष समागम का...
Translate »
error: Content is protected !!