तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मां-बेटी को कुचला , फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर पीछा करने का आरोप

by

जालंधर। शहर के मुस्लिम कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो का करीब दो किलोमीटर तक फॉर्च्यूनर सवार कुछ युवकों द्वारा पीछा किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पीछा किए जाने के कारण स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में संकरी गलियों में घुस गया, जहां वाहन अनियंत्रित होकर मां-बेटी से टकरा गया।

पीछा किए जाने की बात आई सामने

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो का पीछा अमन फतेह गैंग से जुड़े बताए जा रहे युवकों द्वारा किए जाने का आरोप है। बचने के प्रयास में स्कॉर्पियो सूर्य एन्क्लेव से दमोरिया पुल की तरफ निकली। इसके बाद रविदास स्कूल के पास एक रेहड़ी को टक्कर मारते हुए वाहन मुस्लिम कॉलोनी की तंग गलियों में पहुंच गया।

इसी दौरान रास्ते में जाम लगने के कारण स्कॉर्पियो की रफ्तार प्रभावित हुई और सड़क किनारे मौजूद सुखप्रीत कौर और उनकी बेटी वाहन की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुए युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने वाहन रोकने के बजाय वहां से निकलने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो फंस गई, जिसके बाद उसमें सवार कपूरथला के बताए जा रहे युवक मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का पीछा क्यों किया जा रहा था तथा हादसे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। मामले में पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 25 लाख के चैक संसद तिवारी ने गांवों व गढ़शंकर के विकास कार्यों के लिए किए वितरित : क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुना; आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर भी हुई चर्चा 

सांसद मनीष तिवारी ने की पार्षदों से मीटिंग गढ़शंकर, 9 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल में प्रधान त्रिंमबक दत्त की अगुवाई में पार्षदों...
article-image
पंजाब

विधायक जीवनजोत कौर के पीए पर दुकानदार से मारपीट का केस दर्ज

4.50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद; पेट पर किरच से दो वार करने का आरोप, घायल अस्पताल में भर्ती अमृतसर। अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर...
article-image
पंजाब

प्रदेश की औद्योगिक प्रगति के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे निर्णायक कदम बताया, जो प्रदेश...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु वचनबद्ध: सांसद मनीष तिवारी

नगर कौंसिल बलाचौर को शव वाहन के लिए 15 लाख रुपये का चेक भेंट बलाचौर: पंजाब सरकार शहरों की नुहार बदलने और लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है...
Translate »
error: Content is protected !!