गोल्डी बराड़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में शामिल

by

चंडीगढ़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में गोल्डी बराड़ का नाम शामिल किया गया है। वह लिस्ट में 15वें नंबर पर है। उस पर इनाम भी रखा गया है, वहीं उस पर हत्या का आरोप दिखाया गया है। जिससे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसके बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में अब तक पुलिस 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। सिद्धू के परिजनों ने कुछ समय पहले विदेश का दौरा भी किया था और वहां सिद्धू को इंसाफ दिलाने के लिए मार्च निकाला था। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के बाहर भी धरना देकर आरोपी गोल्डी बराड़ को तुरंत पकड़ने की मांग की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रौड़ी के दूसरी वार विधायक बनने पर भारटा ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया

गढ़शंकर: विधानसभा गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की दूसरी वार जीत होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एनआरआई भूपिंदरजीत सिंह भारटा ने क्षेत्र के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 से अधिक बार एसपी को किया फोन- कांग्रेस विधायक का आरोप एसपी नहीं उठाते मेरा फोन : विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से की लिखित शिकायत

कैथल। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी राजेश कालिया उनका फोन नहीं उठाते हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लिखित शिकायत की है। स्पीकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी हल्के की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मिले

गढ़शंकर :  गढ़शंकार हल्के  की समस्याओं को लेकर विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी  ने हरपाल सिंह चीमा से मिले।  वित्त मंत्री पंजाब सरकार के साथ मुलाकात की विधायक  रौड़ी ने वित्त मंत्री को बताया...
Translate »
error: Content is protected !!