सांसद तिवारी ने विदेश मंत्री से की नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्य में तेजी लाने की मांग

by

नवांशहर, 16 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट से संबंधी समस्याओं के चलते जालंधर जाने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सांसद ने विदेश मंत्री को बताया कि नवांशहर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित बड़ी संख्या में लोग विदेशों में जाते हैं और उन्हें पासपोर्ट बनवाने और इससे संबंधित समस्या के लिए जालंधर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाना पड़ता है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए इमारत तैयार हो चुकी है और इसमें कार्य का संचालन ही बाकी है, जिसके लिए विदेश मंत्रालय को मंजूरी देनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ : हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंद सागर झील की वीरेंद्र कंवर ने की सैर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश से दी बधाई ऊना: अक्तूबरः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में...
article-image
पंजाब

गांव बस्ती सैसीयां (देनोवाल खुर्द) में गुरदीप सोहल की याद को समर्पित पहला तीन दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया

गढ़शंकर । गांव बस्ती सैसीयां (देनोवाल खुर्द) में गुरदीप सोहल की याद को समर्पित गांव के सरपंच जितेंद्र ज्योति के विशेष सहयोग से पहला तीन दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। समाज सेवक नंबरदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की मौत मामले की जांच सौपनें की हरियाणा सरकार ने की सिफारिश

पंचकूला : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की कथित हत्या के मामले में हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जांच से जुड़े अधिकारियों...
article-image
पंजाब

अकाली नेताओं के पोस्टर पर पोती कालिख : अकाली दल ने विपक्ष पर लगाए आरोप

सुखबीर बादल और हरमिंदर सिंह संधू की तस्वीरों को बनाया निशाना; अकाली नेताओं ने कहा—मननहाना रैली में उमड़ी भीड़ से घबराए विरोधी माहिलपुर , 17 अक्टूबर। माहिलपुर ब्लॉक के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव...
Translate »
error: Content is protected !!