2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज

by

पंजाब सरकार ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। यह फैसला 15 जुलाई तक लागू रहेगा। इससे गर्मियों में बिजली की किल्लत भी नहीं आएगी। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज पर लिया गया है। भारत में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है। उम्मीद है कि इससे लोगों का फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले को लागू करने से पहले उनकी तरफ से आम लोगों से लेकर मुलाजिमों तक बातचीत की गई। इतना ही नहीं पीएसपीसीएल के अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पावरकॉम के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां पीक लोड का समय दोपहर डेढ़ बजे से से साढ़े पांच बजे तक होता है। ऐसे में अगर सरकारी दफ्तरों में दोपहर में छुट्टी हो जाएगी तो वहां पर चलने वाले एसी, कूलर और लाइट्स तक बंद हो जाएगी। इस वजह से सीधे 300 से 350 मेगावाट तक बिजली का लोड भी कम हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कनाडा व अमेरिका वाले सूरज की रोशनी का अधिक इस्तेमाल करने के लिए अपनी घड़ियों का समय बदल लेते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे लोग खुश होंगे। उन्होंने कहा नौ से पांच बजे वाले टाइम में कहीं अफसर गायब हो जाते थे या फिर उन्हें छुट्टी लेनी पड़ती थी। लेकिन इस फैसले से लोगों को काफी फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दफ्तरों के समय में बदलाव होने से लोगों को काफी फायदा होगा। वह तपती गर्मी से पहले सरकारी दफ्तरों में जाकर अपना काम करवा पाएंगे। वहीं, निजी काम करने वाले लोगों को अपनी दिहाड़ी भी नहीं तोड़नी पडे़गी। मुलाजिम भी इस फैसले से खुश है। उनका का कहना है कि वह गर्मी पड़ने से पहले अपने घर पहुंच जाएंगे। उस समय तक उनके बच्चे भी घर आ जाएंगे। वह भी अपने परिवारों के साथ समय बिता पाएंगे।
मुख्यमंत्री खुद भी साढ़े सात बजे आएंगे आफिस :मुख्यमंत्री ने बताया कि दो जुलाई से वह खुद भी अपने दफ्तर में सुबह साढ़े सात बजे पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अन्य मंत्री व विधायक भी सक्रिय हो जाएंगे। कोशिश यही की जाएगी कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर से मिल रही थी धमकियां : सिद्धू मुस्सेवाला के दोस्त को दी पंजाब सरकार ने सुरक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट  में दायर अपने जवाब में कहा कि संधू की जान को है खतरा, फिलहाल छह सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए और अभी भी संधू की...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति...
पंजाब

कार वाशिंग की खाली पोस्टों के लिए इंटरव्यू 28 से 30 तक: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से कम पढ़े लिखे गरीब, जरुरतमंद बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए व अपनी आजीविका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में दिखी ‘जाट’ वाली वजह….सत्यपाल मलिक का भी कर दिया जिक्र

नई दिल्ली । काग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अब ‘जाट’ फैक्टर वाला दावा किया है। दलित नेता ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल...
Translate »
error: Content is protected !!