प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम के शहीदों का बदला ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर उन्हें दिलाया न्याय : तीक्ष्ण सूद

by

किसान नेताओं को इस संकट की घड़ी में अपना अंदोलन स्थगित करने की अपील की :

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि जिस प्रकार पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी संगठनों ने पहलगाम में मासूम लोगों को धर्म के आधार पर लक्ष्य बना कर मारा था तथा पूरा देश उनके लिए न्याय की उम्मीद में बैठा था। वह काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में हमारी वीर सेनाओं ने गत रात्रि ओप्रेशन सिन्दूर की सफलता से पूरा कर दिया हैं। इस बात के लिए श्री नरेंद्र मोदी तथा हमारी प्राक्रमी सेना के लिए बधाई की पात्र हैं। जिस प्रकार आतंकियों ने पहलगाम में कुछ दिन पहले ही एक सैनिक की पत्नी के समक्ष ही उसके पती को गोलियों से उड़ा कर उसका सिन्दूर पोच दिया था अब उसी का बदला लेते हुए सिन्दूर ओप्रशन के जरिए आतंकी ठिकानों पर हमला करके उनके अड्डे भी ध्वस्त किये गए तथा 100 के करीब आतंकी भी मारे गए। इस ओप्रशन के बाद पाकिस्तान को समझ आ गया होगा कि आतंकवादियों के जरिए भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को कितना मंहगा पड़ेगा। श्री सूद ने कहा कि आज पूरा देश इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हैं तथा भारतीय सैनिकों के पराक्रम के आगे नक्मस्तक हैं। इस मौके पर श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद तथा यशपाल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार एक होकर पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा हैं , ऐसी संकट की घड़ी में किसान नेताओं द्वारा रेल तथा सड़क मार्ग रोकने की घोषणा समझ से परे हैं। भाजपा नेताओं ने किसान नेताओं से अपील की हैं कि वह समय की गंभीरता तथा देश की सुरक्षा के मद्देनजर अपने अंदोलन को स्थगित करके प्रधानमंत्री श्री नरेदर मोदी के समर्थन में आये बरना इतिहास उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 वर्षीय युवक की सांप के डंसने से मौत

गढ़शंकर : गांव खुरालगढ़ साहिब में 23 वर्ष के युवक की कल रात सांप के डंसने की मौत हो गई। गांव खुरालगढ़ साहिब गुरपीत सिंह पुत्र महिंद्र सिंह अपने घर रात बैड पर लेटा...
article-image
पंजाब

केजरीवाल ने विपश्यना के बहाने पंजाब में डाला डेरा – भगवंत मान को किया किनारे : कांग्रेस

नई दिल्ली, 18 मार्च । कांग्रेस ने पंजाब से जुड़े मुद्दों को लेकर यहां के इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक की। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी...
article-image
पंजाब

श्रावण मास में श्रद्धालुओं ने गगन जी का टीला मंदिर में की पूजा-अर्चना, भोलेनाथ से की विश्व शांति की प्रार्थना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जाओं से सराबोर वातावरण में एमआरसी ग्रुप दसूहा और विजय मॉल दसूहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक विशेष दल प्राचीन गगन जी का टीला मंदिर पहुंचा।...
article-image
पंजाब

जीओ कार्यालय के समक्ष धरने के 151 दिन में रोष प्रर्दशन कर मोदी सरकार खिलाफ नारेवाजी की

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष क्रमवार चल रहे धरने के 151 वें दिन होशियार सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में रोष प्रर्दशन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!