8 महीने में 1512 किलो हेरोइन सहित 34 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशे की सप्लाई चेन : डीजीपी

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा एक मार्च 2025 से शुरू किए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करते हुए नशा सप्लाई की चेन को तोड़ रही है।

यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि बीते आठ माह में पंजाब पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए 23,164 एफआईआर दर्ज कर 34,727 नशा तस्करों को 1512 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना एक साथ अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

आठ माह में इतने नशीले पदार्थ बरामद किए

1512 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा पंजाब पुलिस ने अब तक 533 किलो अफीम, 260 क्विंटल भूक्की, 35 किलो चरस, 523 किलो गांजा, 15 किलो आईसीई, 39 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 13.45 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है। युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के 245वें दिन पंजाब पुलिस ने 43 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.6 किलो हेरोइन, 298 नशीली गोलियां और 12,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राजी किया है।

इस आॅपरेशन के दौरान 245वें दिन छापेमारी अभियान 45 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 215 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान 39 एफआईआर दर्ज की गईं। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 228 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के नेतृत्व में सूंदर आश्रम में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार

होशियारपुर ।  लाला सुंदर दास कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट द्वारा संचालित भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में मूक बधिर लोगों के साथ रक्षा...
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब

जनता पर नहीं लगाया गया कोई अतिरिक्त टैक्स नगर निगम के अनुमानित बजट में : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के बजट को जन हितैषी बताया होशियारपुर, 24 मार्च: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट में...
Translate »
error: Content is protected !!