अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई : डीसी ने खुद दी देर रात दबिश, खननकारियों पर दो एफआईआर

by
एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज करते हुए खुद शुक्रवार की देर रात खानपुर, फतेहपुर और घालूवाल में दबिश दी। रात 12 से 2 बजे तक चली इस सख्त कार्रवाई में उन्होंने खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन भंडारण के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी ने वाहनों की चेकिंग भी की। उनके साथ एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पुलिस उप निरीक्षक मैहतपुर सौरभ ठाकुर और खनन निरीक्षक पंकज कुमार भी मौजूद थे।
ज्ञात रहे, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बीते कल ऊना में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों की अनुपालना में ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन पर कड़े तेवरों के साथ निगरानी और रोकथाम में जुटा है।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के साथ-साथ अवैध भंडारण करने वाले मालिकों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी।
उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन भंडारण के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इससे पहले फतेहपुर और उदयपुर में भी माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन भंडारण के मामलों में 4 एफआईआर दर्ज कराई हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खनन और पर्यावरण अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध खनन के लिए प्रयोग की जा रही वाहन व मशीनरी को भी जब्त किया जाएगा। सभी एसडीएम और संबंधित विभागों को अवैध खनन पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने जारी कर दिए आदेश : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का करना होगा शुल्क चुकता

एएम नाथ। शिमला : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का शुल्क चुकता करना होगा। पूर्व जयराम सरकार ने पानी के बिल माफ किए थे। नए...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे : हिमाचल में पंचायत से बीपीएल प्रमाणपत्र नहीं ले पाएगा

एएम नाथ। चंबा :  बीपीएल कार्ड के भी अब गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। अनिशुल्क मिलने वाले बीपीएल प्रमाणपत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो के डैशबोर्ड से पिस्टल दो मैगजीन व 9 जिंदा राउंड बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला 

गगरेट :  गगरेट उपमंडल के अंबोटा-आशापुरी बाईपास के नजदीक डवाली में कल देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जब गाड़ी के डैशबोर्ड को देखा तो उसमें...
Translate »
error: Content is protected !!