दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो के डैशबोर्ड से पिस्टल दो मैगजीन व 9 जिंदा राउंड बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला 

by

गगरेट :  गगरेट उपमंडल के अंबोटा-आशापुरी बाईपास के नजदीक डवाली में कल देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जब गाड़ी के डैशबोर्ड को देखा तो उसमें एक पिस्टल और जिंदा कारतूत बरामद हुए। पुलिस की हैरानी की भी सीमा न रही कि इस सुनसान क्षेत्र में ये लोग हथियार लेकर क्यों आ रहे थे। हादसा तेज रफ्तारी के कारण हुआ है। हादसे के समय ड्राइवर के अलावा सभी लोगों ने शराब पी हुई थी।

रविवार की रात हादसे की सूचना मिलते ही यातायात विंग ऊना के प्रभारी एसआई घनश्याम अपनी टीम सहित मौके की ओर रवाना हुए। तीन घायल सुखदेव सिंह, रछपाल सिंह और गुरलाल सिंह सभी निवासी बान तारा सिंह, तहसील पट्टी, जिला तरनतारण, पंजाब गगरेट अस्पताल में उपाचारधीन हैं।

इनकी निशानदेही पर पुलिस जब दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो सड़क किनारे पीबी 02 ईएक्स 8090 नंबर की स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। गाड़ी के पास चालक गुरजीत सिंह घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड में भूरे रंग के हॉलिस्टर से काले रंग की पिस्टल बरामद हुई, जिस पर मल्होत्रा सन्स डिफेंस गार्डियन 1911 कैलिबर 45 अंकित था। इसके साथ दो मैगजीन और नौ जिंदा राउंड भी बरामद हुए। पुलिस भी हैरान हो गई और मौके पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए हथियार सहित करतूत और मैगज़ीन को कब्जे में लिया।

पुलिस के पूछने पर रछपाल सिंह ने पिस्टल का लाइसेंस पेश किया, लेकिन जांच में यह लाइसेंस केवल पंजाब में मान्य पाया गया, जबकि हथियार हिमाचल प्रदेश की सीमा में इस्तेमाल या रखा नहीं जा सकता था। यह लाइसेंस भी अभी करीब एक माह पहले बना है, लाइसेंस पर 7 जुलाई 2025 की तिथि है।

पुलिस पूछताछ में यह भी आरोपितों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि लाइसेंस हिमाचल में मान्य नहीं है और वो लोग पंजाब के एक रिसोर्ट के लिए आए तो रास्ता भूलकर हिमाचल में पहुंच गए। पुलिस ने गुरजीत सिंह, रछपाल सिंह और अन्य आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह पिस्टल और जिंदा राउंड हिमाचल प्रदेश में क्यों लाए गए थे और क्या इसका संबंध किसी संगठित गिरोह से है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस संघनता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिला ऊना में पिछले कुछ महीनों से अवैध हथियारों की बरामदगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में पेशाब करने पर देना होगा 500 जुर्माना : कुत्ता घुमाने से लेकर थूकने तक बदल गए सभी नियम, देना पड़ेगा मोटा पैसा

नई दिल्ली : नई दिल्ली के निवासी और छोटे व्यवसाय जल्द ही अपने छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए ज्यादा जुर्माना देने पड़ सकता है. हालांकि, कुछ मामूली अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने का प्रस्ताव भी संसद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महत्तवपूर्ण रेल मुद्दों के संबंध में खन्ना ने रेल राज्य मंत्री बिट्टू से की बात – जेजों-जालंधर ट्रेन बहाली व जालंधर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में राम भक्तों के लिए दो डिब्बे जोड़ने की उठाई मांग

होशियारपुर 10 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जनता के मुख्य महत्त्वपूर्ण रेल मुद्दों को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से बात की। खन्ना ने बिट्टू को बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हंगामे के बाद बिलासपुर के गरामौड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

बिलासपुर : मणिकर्ण में गत रात हुई घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर जिले में प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामौड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!