अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – एसडीएम मुकेरियां ने चालू हालात में पकड़ा निलंबित क्रशर, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

by

पांच चालान जारी, वाहन जब्त– खनन विभाग को आर-नोटिस की कार्रवाई के निर्देश,  डिप्टी कमिश्नर ने कहा, अवैध खनन पर जिला प्रशासन अपना रहा है जीरो टॉलरेंस नीति

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू के नेतृत्व में बीती रात अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन क्रशरों की जांच की गई।

एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान एक क्रशर, जो महीनों पहले निलंबित किया जा चुका था, संचालन में पाया गया। मौके पर 500 केवीए का जेनसेट मिला, जिसे कुछ समय पूर्व ही बंद किया गया था। ताजा टायरों के निशान, जेनसेट का अत्यधिक तापमान, गीली बजरी तथा जेनसेट की 1414 घंटे की रनिंग रीडिंग इस बात का प्रमाण थी। इस मामले में थाना तलवाड़ा में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट सौंप दी गई है।

खनन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जेनसेट की क्षमता और चलने के घंटों के आधार पर उत्पादित मात्रा का आकलन कर आर-नोटिस जारी किया जाए। साथ ही, उक्त जेनसेट को आज सील किया जाएगा ताकि क्रशर का संचालन दोबारा न हो सके।   इसके अलावा, पांच चालान जारी किए गए और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल वाहनों को ज़ब्त किया गया।  एसडीएम ने बताया कि एक और खनन साइट की जांच की जा रही है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य …. कुलवंत सिंह पोटन

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत जिला कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकास खंड कार्यालय देहरा के सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली  मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को अधिक...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल माहिलपुर में पेट और स्तन ट्यूमर के सफल ऑपरेशन किए जा रहे : एसएमओ डॉ. जसवंत सिंह थिंद

गरीब लोगों के लिए मसीहा साबित हो रहा है। डॉ. बलजिन्दर कुमार : एसएमओ जसवन्त सिंह थिंद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सिविल अस्पताल माहिलपुर में लंबे समय से बेशक डॉक्टरों की कमी चल रही है,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 21 मई : यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई। नवनिर्वाचित...
Translate »
error: Content is protected !!