अवैध खनन : पुलिस ने 6 वाहनों को किया जब्त, 4 व्यक्ति गिरफ्तार

by

पठानकोट: एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच के तहत 5 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने छापेमारी कर हिमाचल पंजाब सीमा पर अवैध खनन करते लोगों को पकड़ा।

वाहनों को जब्त करने के साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बरसात के मौसम में भी अवैध खनन करने वाले अपने गोरखधंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि हिमाचल और पंजाब की सीमा पर अवैध खनन किया जा रहा था।

अब इस पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 ट्रैक्टर ट्रॉली, एक टिप्पर जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल व पंजाब की सीमा पर अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज़रूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सौगात : कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने शाम चौरासी में 61 परिवारों को 1.50 करोड़ के किए चेक वितरित

होशियारपुर, 29 नवंबर :  स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार बड़े निर्णय...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन लागू करने से इनकार करने पर पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को “कारण बताओ नोटिस” जारी

तीन दिवसीय संगरूर पेंशन मार्च में गढ़शंकर तहसील से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे गारशंकर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने गढ़शंकर में एनपीएस कर्मचारियों की बड़ी संख्या के साथ मार्च किया और विधानसभा...
article-image
पंजाब

दीवान ने आप-पीएसपीसीएल के गड़बड़ी वाले 4 महीने के बिजली के बिलों का किया पर्दाफाश

यह पंजाब के लोगों के साथ धोखा करने वाला बेशर्मी भरा घोटाला: दीवान लुधियाना, 11 सितंबर: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी...
Translate »
error: Content is protected !!