अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से समाज के लिए खतरा उत्पन्न होता ,जो हम सभी के लिए चिंता का विषय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं यहां मादक द्रव्यों और स्वापक औषधी मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार रोकथाम अधिनियम-1988 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। उन्होंने कहा कि एसओपी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए तैयार की गई है। इसमें आरोपी को हिरासत में लेने, हिरासत के आदेशों को निष्पादित करने और गैर-कानूनी रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की विस्तृत प्रक्रिया बताई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से समाज के लिए  खतरा उत्पन्न होता है जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस खतरे से निपटना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए एक समर्पित विशेष कार्य बल कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मार्गदर्शन करने के लिए एक सलाहकार बोर्ड भी स्थापित किया गया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ड्रग तस्करों की गतिविधियों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ये अवैध कार्य अत्यधिक संगठित तरीके से किए जाते हैं और गुप्त रूप से ड्रग तस्करी का पैमाना काफी बड़ा होता है, इसलिए ऐसी गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम तथा इसमें संलिप्त लोगों की धरपकड़ नितांत आवश्यक होती है।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल और अभिषेक त्रिवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 की मौत : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा… रेस्क्यू जारी

बिलासपुर :  जिले में मंगलवार. रात बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

जोगिंदर नगर, 07 मई। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नए मापदंड तय किए – बीपीएल परिवारों के चयन के लिए तय किए : इन बीमारियों से पीड़ित लोग भी सूची में होंगे शामिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए नए मानदंड तय किए हैं। संबंधित पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की...
Translate »
error: Content is protected !!