मैसूर में पीठासीन अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा प्रक्रियाओं के एकसमान मॉडल पर मंथन, कर्नाटक रवाना होंगे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक 11 से 14 मई तक मैसूर में आयोजित
एएम नाथ। शिमला : कुलदीप सिंह पठानिया 11 मई 2026 को कर्नाटक के मैसूर में आयोजित होने वाली पीठासीन अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पठानिया सोमवार प्रातः 7 बजे चंडीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा मैसूर पहुंचेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक 11 मई से 14 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के कार्य संचालन, प्रक्रिया और नियमों को लेकर एकसमान मॉडल तैयार करने पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।
बैठक का मुख्य विषय “विधान सभा निकायों के कार्य संचालन और प्रक्रिया नियमों का एकसमान मॉडल” रखा गया है। इस दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम का आयोजन मैसूर स्थित साईलेंट शॉजंज रिजॉर्ट में किया जा रहा है। इस बैठक को संसदीय परंपराओं और विधानसभाओं की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित इस उच्च स्तरीय समिति में देश के छह राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं। समिति की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कर रहे हैं। समिति के अन्य सदस्यों में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर फरीद, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर तथा नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष शेरिंगेन लोंगकुमेर शामिल हैं।
इस मंथन कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में लागू प्रक्रियाओं, नियमों और संसदीय कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा एक समान कार्य प्रणाली विकसित करने के सुझावों पर चर्चा होगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ इस बैठक में भाग लेने के लिए मैसूर जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक से राज्यों की विधानसभाओं के संचालन में समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में नई पहल को बल मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार : ‘पुलिस वालों ने गैंगस्टर के इंटरव्यू के लिए वाईफाई अरेंज कराया : अफसर के ऑफिस को स्टूडियो बनाया

चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस के जेल के अंदर टेलीविजन चैनल को  इंटरव्यू के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को कोर्ट ने कहा है कि पंजाब पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) राजकीय महाविद्यालय देहरा में आज आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा आपदा के दौरान लोगो को रेस्क्यू किया...
हिमाचल प्रदेश

6 माह में तैयार होगा पीजीआई अस्पताल का डिजाइन, अगस्त तक नियुक्त होगा आर्किटेक्ट- डीसी

ऊना – 450 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित पीजीआई अस्पताल ऊना के निर्माण के संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पीजीआई तथा एचआईटीईएस कंपनी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
Translate »
error: Content is protected !!