अवैध शराब को लेकर भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

by
होशियारपुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से आज सुबह 7:00 बजे दसूहा उपमंडल के गांव भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
एक्साइज अधिकारी होशियारपुर 1 व 2 नवजोत भारती व सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का संचालन ईटीआई दसूहा, मुकेरियां व हरियाना लवप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह व अनिल कुमार ने आबकारी पुलिस होशियारपुर रेंज के साथ मिलकर किया। छह घंटे तक गांव भीखोवाल, बुधोबरकत और टेरकियाना के ब्यास नदी के साथ-साथ मंड क्षेत्रों के पूरे हिस्से की तलाशी अभियान के दौरान  2 चालू भट्टियां, 8 तिरपाल, 8 फीट प्लास्टिक पाइप, 5 ड्रम, 4 प्लास्टिक कंटेनर, 2 चांदी के बर्तन व 3 उपकरण बरामद किए।   इस अभियान में 64000 किलोग्राम लाहन और 45 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। लाहन और अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Yuva Khel Bhalai Board Vows

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 17 : Under the leadership of Gagandeep Kaur and Sukhdeep Singh Bajwa, the Yuva Khel Bhalaai Board organized the 80th Independence Day celebrations at Fighter Sports Zone on Kartarpur Road, Kapurthala,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब कैसा है राजवीर जवंदा?… : फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

मोहाली : सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। मंगलवार शाम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल की ओर से धान की पराली के सही प्रबंधन संबंधी अपनाए गए गांव भीलोवाल, ब्लॉक होशियारपुर-2 में गांव स्तर पर जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत...
article-image
पंजाब

Naveen Aggarwal Sees India–US

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 06 : Prominent industrialist Naveen Aggarwal has expressed strong optimism over the expanding trade partnership between India and the United States, calling it a major opportunity for Indian manufacturers to grow and...
Translate »
error: Content is protected !!