अवैध हथियार रखने वाले युवकों को गिरफ्तार : चार युवक हथियार समेत गिरफ्तार

by

बठिंडा. मालवा में लगातार युवाओं में अवैध हथियार रखने का रुझान बढ़ता जा रहा है. पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए जा रहे हैं.

बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चार युवकों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जानकारी देते हुए एसएसपी बठिंडा, अमनीत कौंडल ने बताया कि सीआई स्टाफ 1 के इंचार्ज नवप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि गुरु काशी यूनिवर्सिटी के पास कुछ युवकों द्वारा झगड़ा करने की योजना बनाई गई है और उनके पास अवैध हथियार हैं. इस सूचना के आधार पर सीआई स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा कार्रवाई करते हुए मंगू सिंह निवासी फतेहगढ़ नॉबाद, मनप्रीत सिंह निवासी नॉबाद, और दलजीत सिंह उर्फ डिंपा निवासी झुंबा भाईका को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो देसी कट्टे 315 बोर और चार कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान दलजीत सिंह उर्फ डिंपा की निशानदेही पर एक और 315 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए.

पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ को भी 315 बोर के अवैध हथियार के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन चारों युवकों से चार अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ जारी है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक को 1 करोड़ 90 लाख का चूना : लड़की ने भेजी थी फ्रैंड रिक्वेक्ट, फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी

फतेहगढ़ साहिब। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भगतों द्वारा जगह जगह लंगर आयोजित 

गढ़शंकर, 23 जनवरी: भगवान श्री रामलला जी के पवित्र मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा केपावन अवसर पर खुशी में, राम भक्तों द्वारा जगह-जगह लंगर लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की गई। समाजसेवी अमृत, कुलभूषण शोरी, सीता...
article-image
पंजाब

पंजाबी माह के समाप्ति समारोह में खेड़ा कलमोट स्कूल में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी समार्ट स्कूल खेड़ा कलमोट में पंजाबी माह की समाप्ति समारोह के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में समुह विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान जसवीर बेगमपुरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!