शहर के हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्यः ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर,18 सितंबरः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में 15 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इस प्रयास से वार्ड की पुरानी और क्षतिग्रस्त गलियों को फिर से विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को यातायात और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हम वार्ड में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें ताकि नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा हो सके।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के किसी भी क्षेत्र को विकास से अछूता न रखा जाए। इस लिए हम सभी वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह हुंदल, प्रीतम दास, गुरदयाल सिंह, यश पाल, तीर्थ राम, रविंदर, चरनजीत सिंह, कृष्ण लाल, लाल सिंह, मीना कुमारी, शकुंतला देवी के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में दिखी ‘जाट’ वाली वजह….सत्यपाल मलिक का भी कर दिया जिक्र

नई दिल्ली । काग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अब ‘जाट’ फैक्टर वाला दावा किया है। दलित नेता ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल...
article-image
पंजाब

महिलाओं के छाती के कैंसर की जांच के लिए सीएचसी बीनेवाल में लगे कैंप में पहले दिन 50 महिलाओं की गई जांच

गढ़शंकर : कमयुनिटी स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में सिवल सर्जन होशियारपुर डा. बलविंदर कुमार के निर्देशों पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघवीर सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कैंसर सक्रीनिंग कैंप में पहले...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का नतीजा शानदार रहा :  छात्रा कृतिका, मुस्कान,गुरवीर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां ने शानदार नतीजा रहा । स्कूल के एमडी...
article-image
पंजाब

ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग दौरान हिरासत में लिया : आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को हिरासत में ले लिया है। जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!