असमान से छत पर गिरा 50 किलो का धातु का टुकड़ा….देखकर लोगों के उड़े होश, मची अफरा-तफरी

by

नागपुर । महाराष्ट्र में नागपुर जिले के उमरेड तालुका में शुक्रवार सुबह एक अजीब और चौंकाने वाली घटना घटी। शहर के कोसे लेआउट इलाके में अमेय भास्कर बसशंकर के घर की स्लैब पर आसमान से अनोखा धातु का एक भारी-भरकम टुकड़ा गिरा।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और नागरिकों में डर का माहौल है। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। घर के ऊपर अचानक विस्फोट जैसी आवाज सुनकर इलाके के नागरिक अपने घरों से बाहर भागे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज के बाद उन्हें लगा कि आसमान से कोई भारी चीज स्लैब पर गिरी है। बाद में जांच करने पर पता चला कि अमेय भास्कर बसशंकर के घर की स्लैब पर लोहे का एक बड़ा टुकड़ा गिरा है।

50 किलो का धातु स्लैब पर गिरा :  धातु का यह टुकड़ा करीब 50 किलो वजनी है, 10 से 12 मिमी मोटा है और करीब 4 फीट लंबा है। यह टुकड़ा आंशिक रूप से टूटी हुई अवस्था में है, जिससे घर की स्लैब और दीवार को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। गरीमत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नाकि किसी चीज को नुकसान हुआ। अमेय ने तुरंत उमरेड पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस निरीक्षक धनजी जलाक के नेतृत्व में पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धातु के टुकड़े में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से टुकड़े को जांच के लिए नागपुर फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने टुकड़े को लेकर विभिन्न संभावनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि यह टुकड़ा किसी उपग्रह का अवशेष, अंतरिक्ष यान का हिस्सा या औद्योगिक प्रणाली का ढीला घटक हो सकता है। इसलिए वैज्ञानिक तरीके से गहन जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो : इस बीच, इस घटना और धातु के टुकड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की दलीलें फैलाई जा रही हैं और कई लोगों ने इसे लेकर जिज्ञासा भी जताई है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक जानकारी स्पष्ट होगी, प्रशासन ने कहा है कि जब तक बात साफ नहीं हो जाए तब तक धैर्य रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया : जागरूक हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जनवरी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में 294 ग्राम चिट्टे से खुली तस्करी की परतें : पाकिस्तान सीमा के पास से उमर बीर सिंह गिरफ्तार

नाहन। सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अप्रैल में पकड़े गए 294 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के भरे जायेंगे 100 पद – 22 अक्तूबर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा में 22 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस...
Translate »
error: Content is protected !!