ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया : जागरूक हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जनवरी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, मोटर वाहन निरीक्षक समीर दत्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने वाहन चालकों और आवेदकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के प्रयोग से बचाव, गुड समेरिटन नियमों तथा सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आरटीओ अशोक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है, बल्कि अनमोल मानव जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
जनवरी माह में चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा अभियान
आरटीओ ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी माह के दौरान देशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी सड़क सुरक्षा माह – जनवरी 2026 को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी प्रविष्टियां 15 फरवरी तक भेज सकते हैं।
18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी ले सकेंगे भाग
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना, अशोक कुमार ने बताया कि “सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव” के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में लघु वीडियो बनाकर भाग ले सकता है। प्रतियोगिता से संबंधित नियम एवं शर्तेंhttps://roadsafety.hp.gov.in/storage/files/tenders/sadak-suraksha-film-mahotsav.pdf लिंक से डाउनलोड की जा सकती हैं।
ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रविष्टियों की सुविधा
प्रतिभागी अपनी लघु फिल्म/वीडियो ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक https://docs.google.com/…/1FAIpQLSdh907oNQcKpq…/viewform या विभागीय ईमेल departmentoftransporthp@gmail.com पर अनुलग्नक एक सहित भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रविष्टियाँ परिवहन निदेशालय, प्रमुख एजेंसी/सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, हिमाचल प्रदेश, शिमला में सीधे भी जमा करवाई जा सकती हैं।
पात्रता एवं मानदंड
इस प्रतियोगिता में आम नागरिक, विद्यार्थी तथा पेशेवर फिल्म निर्माता भाग ले सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष (10 दिसंबर, 2025 को या उससे पूर्व) निर्धारित की गई है। देश के सभी राज्यों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। सड़क सुरक्षा पर आधारित फिल्म हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में अधिकतम 5 मिनट अवधि की होनी चाहिए।
सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाग्तियों को मिलेंगे पुरस्कार
आरटीओ ने बताया कि महोत्सव में चयनित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 18से 25 वर्ष, 25से 32 वर्ष, 32से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणियों में प्रत्येक श्रेणी में 25 हजार रुपये, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 20 विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक पुरस्कार में 5 हजार रुपये एवं प्रमाण पत्र शामिल होगा। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीमा पर BSF के जवानों ने देशभक्ति के संग मनाई दिवाली

  गुरदासपुर : दीपावली के दीप देश में हर घर में जगमगा रहे है तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर, कर्तव्य की चौकी पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के अंडर आता : मैं पहला मुख्यमंत्री होऊंगा , जो आपको रिपोर्ट करेगा

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी संघ ने पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष बाली के खिलाफ खोला मोर्चा

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की आर्थिक बदहाली किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जब 18 होटल को बंद करने के आदेश दिए, तो इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रमौर-पांगी के विधायक जनक राज ने दी राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर से 16 नवम्बर, 2025 तक शिमला में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में...
Translate »
error: Content is protected !!