असली चीते के पसीने छुड़ा दिये थे बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र ने…खतरनाक स्टंट से था प्यार

by

बॉलीवुड एक बड़े सितारे को आज खो चुका है. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वो सांस की परेशानी से जूझ रहे थे. इंडस्ट्री में उन्हें सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि बॉलीवुड का असली ही-मैन कहा जाता था। एक्टिंग से उन्हें इतना प्यार था कि वो हर सीन में अपनी पूरी जान लगा देते थे।

बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं था पसंद : धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से थे जिन्हें बॉडी डबल या डुप्लीकेट का इस्तेमाल पसंद नहीं था। मुश्किल सीन हो या खतरनाक स्टंट, उनका एक ही जवाब होता था, “मैं खुद करूंगा.” इसी वजह से स्क्रीन पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी उनकी इमेज एक दमदार हीरो की थी।

शोले फिल्म में घोड़े पर किया था स्टंट : ‘शोले’ के शूट से जुड़ी बात उन्होंने खुद एक शो में बताई थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म में एक सीन के लिए उन्हें घोड़े पर काफी खतरनाक स्टंट करने थे. एक घोड़े से दूसरे आदमी पर छलांग लगाना, उसे पकड़कर गिरना और फिर तुरंत दोबारा घोड़े पर बैठ जाना. शूट के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब घोड़ा गलत दिशा में जा सकता था, लेकिन धर्मेंद्र ने उसे संभाल लिया और सीन धमाकेदार तरीके से हो गया।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि :  पीएम मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है. वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी. जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छूआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर*

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम, पूर्ववर्ती वर्षों की दिव्यता और गरिमा के अनुरूप, इस वर्ष भी 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2025 तक समालखा (हरियाणा) स्थित संत निरंकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तार करना गलत : आप विधायक ने ही अब उठा दिए सवाल

पंजाब के सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस टीम ने रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मोहाली लाया गया है। मजीठिया ने इस गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया है...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल-ब्लैरो टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत : मृतक का चचेरा भाई 18 वर्षीय छात्र गंभीर घायल

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल रोड पर मोटरसाइकिल हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक शाहपुर गांव के चाचा-ताये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!