सोलर पंप पर किसे कितनी सब्सिडी जानिए ……पंजाब की सोलर पंप स्कीम : कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम

by

पंजाब सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत राज्‍य के किसानों को 20,000 सोलर पंप सेट दिए जाएंगे. किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा और उन्‍हें पंप सेट पर सरकार की तरफ से छूट दी जाएगी। इस स्कीम के तहत किसान 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब सरकार ने प्रदेश के चयनित क्षेत्रों में के लिए ही सोलर पंप के आवेदकों का चयन किया जाएगा। दरअसल, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) ने राज्य के 12 जिलों के 37 ब्लॉकों की पहचान की है, जहां भूजल का स्तर सुरक्षित है। इन जिलों में बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मानसा, एसबीएस नगर, पठानकोट, पटियाला, रोपड़ और एसएएस नगर शामिल हैं। इन सुरक्षित ब्लॉकों के किसान बिना किसी अतिरिक्त शर्त के स्कीम के तहत सोलर पंप के लिए आवेदन कर सकेंगे।

सोलर पंप पर किसे कितनी सब्सिडी :   योजना के तहत किसानों को चार प्रकार के सोलर पंप सेट के विकल्प दिए गए हैं, जिनमें 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी, और 10 एचपी शामिल हैं। 3 एचपी पंप की कीमत करीब 2.9 लाख रुपये, 5 एचपी की 3.3 लाख रुपये, 7.5 एचपी की 4.15 लाख रुपये, और 10 एचपी पंप की कीमत 5.57 लाख रुपये है। पंजाब सरकार सामान्य श्रेणी के किसानों को 60 फीसदी और अनुसूचित जाति (एससी) के किसानों को 80 फीसदी तक की सब्सिडी देगी। अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 2000 सोलर पंप और ग्राम पंचायतों के लिए 3000 पंप आरक्षित किए गए हैं। इन पंपों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

पंजाब सरकार इस स्कीम के जरिए डार्क जोन क्षेत्रों में इन पंपों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर उन किसानों को पंप मिलेंगे जिनकी मोटरों पर पहले से माइक्रो इरीगेशन सिस्टम (ड्रिप या स्प्रिंकलर) लगा हुआ है। इसके अलावा, जिन किसानों या पंचायतों के पास पानी निकालने के लिए डीजल पंप हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

बता दें कि किसानों के पास पहले से पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के बिजली कनेक्शन हैं या उनके नाम पर सोलर पंप पहले से लगे हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर पाएंगे। किसान इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.pmkusum.peda.gov.in पर जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक: सांपला – महिलाओं ने विजय सांपला के घर पहुंच बांधी राखी

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान में साध्वी बहनों से भी राखी बंधवाई  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय सांपला को शहर की सैकड़ो महिलाओं और भाजपा नेत्रियों ने उनके निवास...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने पिछले वर्षों में वाहनों के चालान पर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 6 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने एक बयान में कहा है कि यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने संसद में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके में आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने 10711 की लीड की दर्ज : शिरोमणी अकाली दल पाचवें स्थान पर खिस्का

गढ़शंकर : लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग ने काग्रेस के प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला को हरा कर जीत दर्ज कर ली है। लोक सभा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के समक्ष दो धरनाकारियों द्वारा खुदकुशी का प्रयास

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगरूर कोठी के समक्ष मरणव्रत पर बैठे पंजाब पुलिस भर्ती उम्मीदवारों में से दो ने गतरात्रि खुदकुशी करने का प्रयास किया। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!