आदि कैलाश यात्रा मार्ग : भूस्खलन होने से फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

by

रोहित भदसाली।  पिथौरागढ़ : आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। जो कि यात्रा मार्गों पर जगह- जगह फंसे हुए थे। इनमें तमिलनाडू, पंजाब, दिल्ली के यात्री शामिल हैं।  पिछले दिनों तमिलनाडू, पंजाब, दिल्ली के यात्री आदि कैलाश के दर्शन के लिए निकले थे। इस बीच 13 सितंबर को भारी बारिश के कारण आदि कैलाश यात्रा मार्ग तवाघाट के पास चैतलधार और कुछ अन्य स्थानों पर भूस्खलन होने कारण बंद हो गया।

इस कारण पंजाब के दस यात्री तथा दिल्ली का एक यात्री खेला में फंस गए। वहीं तमिलनाडू के 30 यात्री बुदी में फंस गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही आदि कैलाश मार्ग के भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने तथा यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली, उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से यात्रियों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने तथा हेलीकॉप्टर से यात्रियों का रेस्क्यू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने यात्रियों के हेली रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया। रविवार को खेला से 10 यात्रियों को हेलीसेवा के जरिये धारचूला स्थित सेना के हेलीपैड में पहुंचाया गया। वहीं इस दल में शामिल एक यात्री स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य खराब होने के कारण मृत्यु हो गई थी, जिनके शव को धारचूला पहुंचाया गया । दूसरी ओर बूदी में फंसे तमिलनाडू के 30 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर धारचूला में सेना के हेलीपैड पहुंचाया गया। वहीं नारायणआश्रम में कुछ लोग अभी रुके हुए हैं, जिन्हें सोमवार को कल हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार दो से तीन दिन में यात्रा मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा। चैतलधार में भूस्खलन के कारण काफी मात्रा में मलबा आया है। बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और जल्द मार्ग को खोल दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

ऊना : 28 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना...
article-image
पंजाब

युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को गिरफ्तार : व्यवसायी को चाकू का डर दिखाकर लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला

फगवाड़ा :  पंजाब में एक व्यवसायी को चाकू का डर दिखाकर लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में फगवाड़ा के एक गांव से युगांडा और तंजानिया की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : अक्षत ऊर्जा दिखा रही स्वरोजगार का नया उजाला

एएम नाथ।  सरकाघाट, 27 नवंबर : सरकाघाट के जंन्धरू खुर्द में शेर-ए-पंजाब सोलर प्लांट से हो रही लाखों की आमदनी  अक्षय ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के सफल प्रयास स्वरोजगार का नया उजाला लेकर आए...
Translate »
error: Content is protected !!