अस्पतालों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था बने, एडीसी ने बैठक में दिए निर्देश

by
ऊना :   जिला ऊना के सभी सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी सीएचसी तक प्रमुख स्थान पर फीडबैक बॉक्स लगाए जांए और स्वास्थ्य विभाग प्रति माह मरीजों के फीडबैक का सार तैयार कर जिला प्रशासन के साथ साझा करे।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि अस्पताल में मरीज की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ सभी हितधारकों का बराबर दायित्व है। मरीज व उनके तीमारदार अपना सही फीडबैक दें, ताकि जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं जुटा सके। उन्होंने अस्पतालों में भीड़ प्रबंधन बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
ओपीडी सेवाओं में हरोली, आईपीडी में अंब प्रथम
बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि रोगियों की प्रतिक्रिया के अनुसार ओपीडी सेवाओं में सीएच हरोली तथा आईपीडी सेवाओं में सीएच अंब प्रथम रहा है। फीडबैक के अनुसार हरोली को 4 में से 3.8 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि अंब को 3.7 अंक मिले हैं, जो 95 प्रतिशत है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 79 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की सराहना की और इन प्रयासों को जारी रखने को कहा।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस सिद्धू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2923 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ,जिला कांगड़ा प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए , प्रभावितों को राहत पहुंचाने को धन की कमी आड़े नहीं आएगी: मुकेश

डिप्टी सीएम बोले, प्रभावितों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता धर्मशाला, 29 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की बहाली के लिए राज्य के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत ओडा में “विधान से समाधान” कायर्मक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं के दृष्टिगत विधिक साक्षरता एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर शुक्रवार को खुला दरबार आम जनता के लिए लगाया जाएगा: हर बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू मिलेंगे

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और शुक्रवार को आम जनता से मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम जनता से मुलाकात की शुरुआत सात जून को...
Translate »
error: Content is protected !!