पोलियां में 25 लाख से बनेगा ओवरहैड टेंक, प्रो. राम कुमार ने किया भूमिपूजन

by
ऊना – हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत पोलियां में 25 लाख रुपये लागत से 1 लाख लीटर क्षमता वाले ओवरहैड टेंक का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पोलियां में इससे पूर्व तीन ट्यूबवेल लग चुके हैं।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू में 110 करोड़ रुपए की लागत से फूड पार्क का निर्माण किया गया है। 35 करोड़ रुपए की राशि से घालूवाल से पंडोगा सड़कों का सुधारीकरण किया गया है। साढे़ सात करोड़ की लागत से पंडोगा में आईटीआई के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बाथू-बाथड़ी-टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में 17 करोड़ की लागत से टूल रूम स्थापित किया जाएगा। हरोली में विद्युत विभाग की नया मंडल खोला गया है। 2.87 करोड़ रुपए की लागत से बाथू-बाथड़ी इंडस्ट्रियल कॉरीडोर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में गौसदन खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 3.50 करोड़ रुपये से दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण किया गया है। 4.68 करोड़ रुपये से गोंदपुर में 33 केवी उप-केन्द्र बनाया गया। 92 लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल फेस-3 में बनने वाले अपशिष्ट जल निष्पादन के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। पोलियां बीत में 45 लाख रूपये की राशि से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान कैप्टन राकेश, उप प्रधान कृष्ण गोपाल, पंच पवन कुमार, चरण सिंह, केसर सिंह, मोहित कुमार, पूनम देवी, अंकुश कुमार, देव, शादी लाल, भीष्म चंद, मोहित शर्मा, राम मूर्ति, प्रेम सिंह, अंजू देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया*

*लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत* *कहा…..युवाओं की सोच को दूरदर्शी बनाने का काम कर रहा एनएसयूआई छात्र संगठन* एएम नाथ। धर्मशाला, 8 नवम्बरः हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जयराम ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस और हिमाचल राज्यत्व दिवस की बधाई

हिमाचल के स्वाभिमान का दिन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। ​सोलन (कुमारहट्टी) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन के कुमारहट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  कुल्लू, 26 सितंबर । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी एरियर पर पहले शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल व मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की घोषणा की एएम नाथ।  बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!