परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी ने किया जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों का दौरा

by
एएम नाथ। चम्बा  :   परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारीयों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों की प्रगति की निगरानी के लिए आज जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने आज चंबा, हरदासपुरा और मैहला ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया तथा  तीसरी छठी और नवमी कक्षा के छात्रों से बातचीत की। सुधीर भाटिया ने शिक्षकों को अधिक सक्रिय होने तथा परख तैयारीयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने आगामी परख सर्वेक्षण के बारे में चर्चा करने के लिए केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय का भी दौरा किया तथा संबंधित प्रधानाचार्यो से इस संबंध में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों बारू चर्चा की।  उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने इस सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश का रैंक सुधारने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए हैं। योग्यता आधारित अध्ययन सामग्री की सभी उपनिदेशकों को आपूर्ति की जा रही है जिसे जिले के प्रत्येक ब्लॉक में सांझा किया जाना है ताकि शिक्षक छात्रों को इन दक्षताओं के आधार पर प्रश्नों का अभ्यास करवा सकें।
 परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने बताया कि परख ( समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के तहत छात्रों की समझ के स्तर और शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित की जा रही है।  इसमें राज्य के चयनित स्कूलों के कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा शिक्षा की गुणवत्ता में देश भर में पिछले हिमाचल के रैंक में सुधार के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा से पहले प्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में अध्यनरत तीसरी छठी और नवमी कक्षा के विद्यार्थियों के दो मॉक टेस्ट पहले ही लिए जा चुके हैं जबकि तीसरा मॉक टेस्ट 19 नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में आयोजित किया जाना है मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। उन्होंने बताया कि परख सर्वेक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है सरकार के इस बारे में साफ आदेश हैं कि इस सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में शराब ठेकेदार के सील किए ठेके, दो करोड़ लाइसेंस फीस नहीं हुई जमा : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

एएम नाथ। मंडी राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंडी में शराब ठेकेदार को कई नोटिस जारी करने पर भी दो करोड़ लाइसेंस फीस का भुगतान समय नहीं किया तो विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सप्ताह के प्रथम दिन 95.5 हेक्टर में बोया गया खि़ड़क का बीज : वन मंडल डलहौजी के तहत बीज बुआई सप्ताह शुरू —रजनीश महाजन

10 दिसंबर तक विभिन्न प्रजातियों के बीजों की होगी बुआाई चंबा, 4 दिसंबर ; वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गठित ग्रामीण वन प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल परछोड़ के होनहार विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने नवाजें : गुणात्मक शिक्षा व्यक्ति जीवन का आधार- कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात क्षेत्र की चार खड्डों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पर व्यय होंगे 85 करोड़ रुपए एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 25 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
Translate »
error: Content is protected !!