अस्पताल जा रही महिला के गले से छीना मंगलसूत्र : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

by

लुधियाना। अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार ने मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।
पीड़ित महिला प्रियंका ने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे की दवाई लेकर अस्पताल गई थी। अस्पताल से वह दवाई लेने के बाद घर लौट रही थी। वह जैसे ही घर वाली गली में पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार व्यक्ति ने उसके गले में पहना मंगलसूत्र लूट लिया। इससे पहले कि पीड़िता कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गया। इस वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें लुटेरे का दुस्साहस साफ नज़र आ रहा है। फुटेज में प्रियंका गली में सामान्य रूप से चलती दिख रही हैं और पीछे से बिना किसी डर के बाइक सवार लुटेरा आता है चेन खींचता है और पलक झपकते ही फरार हो जाता है। महिला लुटेरे को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक भागी भी, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें प्रियंका से शिकायत मिली है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस तरह के लुटेरों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lohri and Makar Sankranti hold

National players celebrate festival with parents and fellow cricketers at HDC grounds in grand style Hoshiarpur l Daljeet Ajnoha: Jan.13 : The District Cricket Association Hoshiarpur celebrated the Lohri and Makar Sankranti festivals with...
article-image
पंजाब

भगोड़ा गिरफ्तार : गढ़शंकर पुलिस द्वारा

गढ़शंकर : पुलिस के उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों अनुसार डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी गढ़शंकर एसआई हरप्रेम सिंह की पुलिस पार्टी ने एक भगोड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब , समाचार

22वीं राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता : सिम्बली, खालसा कॉलेज माहिलपुर, इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने फाइनल में किया प्रवेश

 गांव और कॉलेज क्लब श्रेणियों की फाइनल प्रतियोगिताएं 11 तारीख को की जाएंगी आयोजित गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में : पंजाब के किसान पर 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज : सुखबीर बादल के सवाल पर पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

चंडीगढ़ : कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में है, पंजाब के किसान 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज के साथ देश में तीसरे स्थान पर हैं। यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष और...
Translate »
error: Content is protected !!