14 साल की बच्ची जिसे अंकल कहती थी, उसी ने किया था दुष्कर्म: 14 साल की बच्ची मां बनी और 6 दिन बाद नवजात की मौत

by

फिल्लौर । फिल्लौर में 14 साल की नाबालिग बच्ची ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे 6 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे का शव श्मशानघाट में दफना दिया। नाबालिगा की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
14 साल की नाबालिग बच्ची साथ रेप के बाद वह गर्भवती हो गई तो मां फिल्लौर के पास गांव में रहते भाई के पास छोड़ आई। पिछले हफ्ते पेट में दर्द ज्यादा होने लगा तो मामा एंबुलेंस में उसे सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था तो रास्ते में ही बच्ची ने बच्चे को जन्म दे दिया। स्थानीय डॉक्टरों ने नाबालिग बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक 6 दिन बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने बच्चे को श्मशानघाट में दफना दिया। फिल्लौर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके लड़की के रिहायश वाले थाने को सूचित किया। वहां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एक और केस दर्ज करके दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिवार के साथ श्मशानघाट पहुंचकर दफनाए गए बच्चे का शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए कब्जे में ले लिया ।

बच्ची बोली- कई बार किया रेप, घर में कैद रह गई

मेरा परिवार बहुत गरीब है। मां-बाप दिहाड़ीदार हैं। घर का गुजारा मुश्किल था तो मां ने मुझे एक घर में काम पर लगा दिया। वहां एक अंकल थे। उन्होंने मेरे साथ रेप किया। डरा-धमकाकर कहा कि किसी को बताया तो छोड़ेगा नहीं। इसी कारण मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। जब भी मौका मिलता था, अंकल मुझसे शारीरिक संबंध बनाते थे। ऐसा कई बार हुआ। मेरे पेट में दर्द रहने लगा तो मां को बताया। गरीबी और लाचारी के चलते मां ने मुझे वहां काम से हटा दिया। फिर फिल्लौर के नजदीकी गांव में रहने वाले भाई के घर छोड़ आई। कुछ समय बाद पेट फूलने लगा तो मामा को पता लगा कि मैं गर्भवती हूं। मैं घर के अंदर कैद होकर रह गई थी। जैसा बच्ची ने पुलिस को बताया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संघर्ष से सफलता तक आई ए एस ओइशी मंडल की कहानी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 399 हासिल करने वाली IAS ओइशी मंडल की कहानी जज़्बे और हौसले की मिसाल है। एक विशेष बातचीत में ओइशी मंडल ने अपने संघर्ष, असफलताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने श्री खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर :   विधानसभा हल्का गढ़शंकर की भाजपा की इंचार्ज निमिषा मेहता ने भारत के केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से  मुलाकात की और भारत सरकार से मांग की...
Translate »
error: Content is protected !!